Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट : बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Pragya News 24

Mon, Jul 27, 2026
Post views : 125

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचिका पूज्यश्री जया किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा तथा भक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु श्रीकृष्ण की लीलाओं में भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

व्यासपीठ से कथा सुनाते हुए पूज्यश्री जया किशोरी ने माखन चोरी, ओखल लीला, पूतना वध, गोवर्धन पूजा तथा भगवान शिव के श्रीकृष्ण दर्शन जैसे प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला लोककल्याण और धर्म की स्थापना का संदेश देती है।

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि जिस प्रकार माता यशोदा श्रीकृष्ण की छोटी-से-छोटी बात को भी ध्यानपूर्वक सुनती थीं, उसी प्रकार माता-पिता को भी अपने बच्चों की भावनाओं और बातों को महत्व देना चाहिए। यदि बच्चों की छोटी बातें अनसुनी की जाएं, तो वे बड़े होने पर अपनी महत्वपूर्ण बातें भी साझा करने से कतराने लगते हैं।

कथा के दौरान 'नंद भवन में उड़ रही धूल…', 'श्याम सपनों में आता क्यों नहीं…' तथा 'राधिका गोरी से बिरज की छोरी से, मैया करा दे मेरो ब्याह…' जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे राधा और कन्हैया के स्वरूप में सजकर पहुंचे, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।

अपने प्रवचन में पूज्यश्री जया किशोरी ने भारतीय संस्कृति और स्वदेशी परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को अपनी परंपराओं, शास्त्रों और ज्ञान पर विश्वास करना चाहिए। आज विश्व जिन बातों को नए शोध के रूप में स्वीकार कर रहा है, वे भारतीय संस्कृति और ऋषि-मुनियों की परंपरा का हिस्सा सदियों से रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपने शास्त्रों का अध्ययन करने और भारतीय ज्ञान परंपरा पर गर्व करने का आह्वान किया।

पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि घर और परिवार की जिम्मेदारी पति-पत्नी दोनों की समान होती है। बेटों और बेटियों को समान रूप से शिक्षा, रोजगार, घरेलू कार्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के संस्कार दिए जाने चाहिए। यही वास्तविक समानता और सशक्त परिवार की आधारशिला है।

कथा में बाबू रोशनलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राधा गुप्ता, विकास मांगलिक, जयश्री मांगलिक, अनिल गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक, अर्पित गुप्ता, अंजू मांगलिक, तनु मांगलिक, रेखा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, अलका गुप्ता, नीता गुप्ता, साक्षी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नितेश शिवहरे, राखी शिवहरे, प्रदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, यश गुप्ता, अमन गुप्ता, रानी गुप्ता, विनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन