Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीकृष्ण लीला समिति : लगातार दसवीं बार अध्यक्ष बने मनीष अग्रवाल, पांच साल का मिला कार्यकाल

आगरा। श्रीकृष्ण लीला समिति की वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित बैठक में वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी मनीष अग्रवाल को सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वर्ष 2017 से लगातार अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे मनीष अग्रवाल को यह जिम्मेदारी लगातार दसवीं बार सौंपी गई है। बैठक में उन्हें नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के चयन का पूर्ण अधिकार भी प्रदान किया गया।

शहर के न्यू मार्केट स्थित प्रतिष्ठित सीमेंट व्यवसायी एवं नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के दो बार अध्यक्ष रह चुके मनीष अग्रवाल के निर्वाचन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि यह पूरे व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि उनके पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को लगातार दसवीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए उनका निर्वाचन उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता का प्रमाण है।

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.एन. वर्मा ने भी मनीष अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में समिति के प्रति जो विश्वास और सहयोग मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में श्रीकृष्ण लीला को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा तथा इसे केवल धार्मिक आयोजन न बनाकर पूरे शहर का सांस्कृतिक महोत्सव बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल, पीतांबरा मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, आदर्श नंदन गुप्ता, विजय रोहतगी, शेखर गोयल, मनोज कुमार गुप्ता (लिंकर), अशोक गोयल, गिर्राज बंसल, राजीव अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय गर्ग, धर्मेंद्र गर्ग बॉबी, पंकज मोहन शर्मा, विनीत, लक्ष्मण शर्मा, केके अग्रवाल, अनूप गोयल, जवाहर लाल, वीरेंद्र गोयल, मनोज गोयल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन