अग्रवाल संगठन रामबाग : महाराजा अग्रसेन जयंती पर रामबाग में सजा सांस्कृतिक उत्सव, बच्चों ने बिखेरे रंग
Pragya News 24
Tue, Oct 13, 2026
आगरा। अग्रवाल संगठन रामबाग की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सब्जी मंडी, रामबाग स्थित विनायक सेवा सदन में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मेहंदी, नृत्य, थाल सज्जा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें लगभग 70 महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नवरात्र के अवसर पर महिलाओं ने डांडिया खेलकर उत्सव के उल्लास को और बढ़ाया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्यामसुंदर अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका अग्रवाल और संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को स्मरण किया। माता-पिता के सम्मान को भी कार्यक्रम में विशेष महत्व दिया गया।
फैंसी ड्रेस में बच्चों ने जीता दर्शकों का दिल
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, राधा, सुदामा, हनुमान जी, मां पार्वती, परी, डॉक्टर और पेड़ सहित विभिन्न रूप धारण कर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, मेहंदी, नृत्य और थाल सज्जा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, डांडिया और प्रतियोगिताओं ने आयोजन को यादगार बना दिया।
आयोजन में इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम संयोजक जाह्नवी सिंघल के साथ राजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयल, नेहा, अनुराधा, कोमल, रूपल, श्वेता, शिवानी, ममता, रेखा, ज्योति, निशि, वंदना, सरिता, रिया, रीना, पूनम, दुर्गेश और बबीता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन