Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भाजपा महिला मोर्चा : महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक सम्पन्न, 2027 में पुनः भगवा लहराने का लिया संकल्प

Pragya News 24

Sun, Nov 1, 2026
Post views : 120

बूथ स्तर तक मातृशक्ति को जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर जोर, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

आगरा। महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक रविवार, 1 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जयपुर हाउस स्थित आगरा महाजन भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा एवं महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती चंद्रेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अपराजिता जी, निधि चतुर्वेदी, मैनपुरी की चेयरमैन संगीता जी, मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना जी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रश्मि धाकड़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती अपूर्वा सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला एवं मंडल स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है।

मुख्य अतिथि डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है। मातृशक्ति को बूथ स्तर तक जोड़कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाना है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा ने कहा कि ब्रज क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने सदैव संगठन को मजबूती प्रदान की है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, उज्ज्वला योजना एवं लखपति दीदी जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान की है। इन योजनाओं की जानकारी समाज की प्रत्येक महिला तक पहुंचाना आवश्यक है।

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती चंद्रेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता उपमा गुप्ता, रंजन पवार, सुनीता सारस्वत, हेमलता अग्रवाल, प्रवीण राजावत एवं पंकजा शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आगरा जिले से प्रतिमा राणा, भावना वरदान शर्मा, आशा अग्रवाल, अनुपम चौहान, सरिता गुप्ता एवं पूजा शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं।

बैठक में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने संगठनात्मक एकजुटता, महिला सशक्तीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। साथ ही वर्ष 2027 में पुनः भाजपा की विजय और भगवा लहराने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन