Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्रेम के वश में प्रभु : भक्त काले खां की पुकार पर प्रकट हुए मदन मोहन,“काले खां–मदन मोहन जी” लीला ने दिया सद्भाव और समर्पण का दिव्य संदेश

Pragya News 24

Wed, Feb 18, 2026
Post views : 131

आगरा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के नवम दिवस सायंकाल काले खां–मदन मोहन जी लीला का अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी एवं हृदयस्पर्शी मंचन किया गया। नवीन गल्ला मंडी परिसर में सजे भव्य पंडाल में प्रस्तुत इस अलौकिक प्रसंग ने यह संदेश दिया कि प्रभु केवल प्रेम के अधीन होते हैं—वे जाति, पंथ और सीमाओं से परे अपने भक्त की सच्ची पुकार अवश्य सुनते हैं।

ठाकुर जी एवं स्वरूपों की आरती आगर व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह, मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल ने उतारी।

लीला में काले खां की निष्कपट श्रद्धा और श्री मदन मोहन जी के प्रति उनके अटूट प्रेम का अत्यंत मार्मिक चित्रण किया गया। लीला में दर्शाया गया कि भिन्न पंथ से होने के बावजूद काले खां का हृदय श्रीकृष्ण प्रेम से ओतप्रोत था। समाज की आपत्तियों और विरोध के बीच भी उनका विश्वास अडिग रहा। वे प्रतिदिन पूर्ण श्रद्धा से प्रभु का नाम जपते और उनके दर्शन की अभिलाषा रखते।

लीला के चरम प्रसंग में जब काले खां की भक्ति की कठोर परीक्षा ली जाती है, तब वे अडिग विश्वास के साथ प्रभु का स्मरण करते हैं। उनकी करुण पुकार और निष्कलंक समर्पण से द्रवित होकर स्वयं श्री मदन मोहन जी प्रकट होकर अपने भक्त की लाज रख लेते हैं। प्रभु के प्राकट्य का दृश्य अत्यंत भावविभोर कर देने वाला रहा। पूरा पंडाल “जय श्री राधे” और “मदन मोहन लाल की जय” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर खड़े हो गए और पुष्पवर्षा से उस दिव्य क्षण का स्वागत किया।

कलाकारों के सजीव अभिनय, भावपूर्ण संवाद एवं मधुर भजनों ने वातावरण को ब्रजमय बना दिया। मंच सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था ने लीला को और भी प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया।

स्वामी लक्ष्मण जी महाराज एवं स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि काले खां–मदन मोहन जी की लीला मानवता, सद्भाव और निष्कपट भक्ति की अनुपम मिसाल है। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि जहां सच्चा प्रेम और अटूट विश्वास होता है, वहां स्वयं भगवान अपने भक्त की रक्षा हेतु प्रकट होते हैं।

आयोजन में प्रतिदिन की भोजन प्रसादी व्यवस्था अंकुर अग्रवाल संभाल रहे हैं।

इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल, महावीर मंगल, शैलेंद्र अग्रवाल, नरेश चंद्र, जय प्रकाश अग्रवाल, शंभू नाथ, राज कुमार, सत्य प्रकाश, विक्रांत गोयल, गोपाल गोयल, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन