Fri 01 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद् भागवत कथा : सत्संग और सेवा से ही हो सकती है प्रभु प्रेम की प्राप्ति: कीर्ति किशोरी

Pragya News 24

Sat, Dec 27, 2025
Post views : 384

आगरा। समाधि पार्क मंदिर, सूर्य नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस भक्तिरस, लीला प्रसंग और सामाजिक चेतना का दिव्य संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु प्रभु कथा में तल्लीन होकर भावविभोर हो उठे। संपूर्ण वातावरण “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा।

द्वितीय दिवस के शुभारंभ अवसर पर लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, मुख्य संरक्षक अजय अग्रवाल बीएन ग्रुप, कल्पना अग्रवाल ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर कथा का शुभारंभ किया। परंपरागत व्यास पूजन मुख्य मुख्य यजमान संजय गुप्ता एवं संगीता गुप्ता, रोहित जैन द्वारा श्रद्धा भाव से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भागवत विदुषी कथा व्यास श्री कीर्ति किशोरी जी (श्रीधाम वृन्दावन) ने द्वितीय दिवस की कथा में श्री नारद जी के प्रेम प्रसंग और श्री शुकदेव जी के आगमन की दिव्य लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि नारद जी की भक्ति ऐसी निष्काम थी कि वे लोक-लोकांतर में केवल भगवान का नाम ही संचारित करते रहे। एक प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जब नारद जी बाल्यावस्था में संतों की सेवा और चरणामृत के सेवन से प्रभु प्रेम में लीन हो गए, तब उन्हें जीवन का परम लक्ष्य ज्ञात हुआ। यह लीला संदेश देती है कि सत्संग और सेवा से ही प्रभु प्रेम की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम संयोजक उमेश बंसल बालाजी ने बताया कि रविवार को श्री ध्रुव एवं श्री प्रह्लाद चरित्र कथा प्रसंग में होंगे। यह पावन आयोजन 01 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
द्वितीय दिवस की कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा श्रवण करते दिखाई दिए। अंत में महाआरती और प्रसादी के साथ द्वितीय दिवस की कथा का समापन हुआ।
आयोजन श्री कृष्ण कीर्ति फाउण्डेशन, श्रीधाम वृन्दावन, भारत विकास परिषद् आगरा संस्कार मुख्य शाखा, भारत विकास परिषद् ब्रज प्रांत, भारत विकास परिषद् युगल संस्कार शाखा, राधे गोविन्द परिवार आगरा, ध्यान योग सेवा संस्थान, मंगलमय परिवार आदि संस्थाओं के सहयोग से सम्पन्न हो रहा है।

इस अवसर पर राकेश रेखा अग्रवाल, निखिल वंदना गर्ग, प्रशांत रितु मित्तल, केके अग्रवाल, उपेंद्र शर्मा, विनोद सर्राफ, मनोज पॉली भाई, अमन आरुषि, सागर आयुषी, मुकेश संगीता, माधुरी अतुल चतुर्वेदी, सुनीता कमलनयन फतेहपुरिया, उर्मिल बंसल, रोमा बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन