Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन : कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

आगरा। कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को उत्सव मैरिज होम, सुल्तानगंज की पुलिया पर किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन सिंह कुशवाह (जीआईसी, रुद्रपुर, उत्तराखंड) रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के मेधावी छात्र ही कल के राष्ट्र और समाज के भविष्य निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करने का संदेश देते हुए कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास सदैव सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौजीराम कुशवाह ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षिक एवं समाजहित के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

संस्था के संरक्षक मुन्नीलाल कुशवाह एवं सुरेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में संस्था के अध्यक्ष तुलाराम कुशवाह, उपाध्यक्ष राकेश कुशवाह एवं भगवान सिंह कुशवाह, महासचिव रंजीत कुशवाह, कोषाध्यक्ष संतोष कुशवाह, सचिव राजीव कुशवाह, विक्रम कुशवाह एवं सुरेन्द्र कुशवाह, विधिक सलाहकार जयपाल कुशवाह सहित महेन्द्र सिंह कुशवाह, विनोद कुशवाह, अजय कुशवाह, दीपक कुशवाह, लवकुश कुशवाह, महेश कुशवाह एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन