Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज : श्रीमथुराधीश जी मंदिर में मना कुनवाड़ा उत्सव, मिट्टी के पात्रों में लगा भोग, पुरुषोत्तम मास में हुआ कुनवाड़ा महोत्सव

Pragya News 24

Sat, Jun 6, 2026
Post views : 162

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मधुराधीश जी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कुनवाड़ा उत्सव एवं मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीठाकुर जी को विशेष भाव से मिट्टी के पात्रों में तैयार एवं परोसा गया। उत्सव में बड़ी संख्या में वैष्णव भक्तों ने भाग लेकर दर्शन एवं सेवा का लाभ प्राप्त किया।

पुष्टिमार्गीय परंपरा में कुनवाड़ा उत्सव का विशेष महत्व माना जाता है। इस मनोरथ में भगवान को ऐसे स्वरूप में सेवा अर्पित की जाती है, मानो वे बाल एवं अविवाहित अवस्था में हों। इसी भाव के अनुरूप उन्हें मिट्टी के बर्तनों में भोजन समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि सादगी, पवित्रता और सहज प्रेम से की गई यह सेवा ठाकुरजी को अत्यंत प्रिय होती है। उत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को पुष्पों, बंदनवारों एवं आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया। इसके पश्चात मिट्टी के कुल्हड़ों, कटोरियों और थालियों में विविध प्रकार के सात्विक व्यंजन, मिष्ठान एवं फल सजाकर ठाकुरजी को राजभोग अर्पित किया गया। मिट्टी के पात्रों में सुसज्जित भोग की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

भोग दर्शन के दौरान मंदिर परिसर श्रीहरि के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से दर्शन किए। पुरुषोत्तम मास की महिमा का श्रवण किया। पुरुषोत्तम मास भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर है और इस मास में किए गए जप, तप, दान एवं सेवा का फल अनेक गुना बढ़ जाता है। इस अवसर पर मुख्य रुप से दिलीप भारद्वाज, ममता भारद्वाज, आकाश, अमीषा, अवनिका, ब्रज खंडेलवाल, पद्मिनी, मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय, स्वाति कटरा,अंकित भारद्वाज, नवीन भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, सौम्या भारद्वाज, अनिता दीक्षित, तन्वी भारद्वाज, शिवानी भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन