Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति : नौका विहार में विराजे खाटू के नरेश, श्याम नाम की सरिता में डूबे श्रद्धालु

Pragya News 24

Fri, Jun 12, 2026
Post views : 173

आगरा। जहां श्याम नाम का संकीर्तन होता है, वहां स्वयं बाबा अपने भक्तों के बीच विराजमान होकर उनकी नैया पार लगाते हैं।

इसी भाव के साथ श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति द्वारा गुरुवार को बल्केश्वर स्थित गंगे गौरी पार्क में नौका विहार महोत्सव एवं श्री श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नौका विहार पर अलौकिक श्रृंगार से सुसज्जित खाटू श्याम बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। संपूर्ण परिसर ष्हारे के सहारे श्याम हमारेष् और ष्जय श्री श्यामष् के जयकारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष नीरज गुप्ता एवं उपाध्यक्ष विष्णु खंडेलवाल द्वारा बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना के साथ भव्य संकीर्तन आरंभ हुआ। संगीतमय भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने ऐसा भक्तिमय वातावरण निर्मित किया कि श्रद्धालु स्वयं को नृत्य और भक्ति में डूबने से रोक नहीं सके।

भजन गायक त्रिलोकी शर्मा ने ष्खाटू श्याम जिसकी नैया श्याम भरोसेष्, ष्थक सा गया हूं मैं बाबाष् एवं ष्हम हैं श्याम के प्यारेष् जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं यश सिंघल ने ष्तेरी जय हो खाटू वाले तेरी महिमा अपरंपारष् और ष्आओ श्याम मेरे दरबारष् जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

झारखंड से पधारे भजन गायक अनुभव अग्रवाल ने ष्तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा हैष्, ष्आयो सांवरिया सरकारष् तथा ष्श्याम दिखता नहीं पर वो मौजूद हैष् जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वहीं भरतपुर से आए नरेश खत्री ने ष्जब भी श्याम दीवानों के सिर पर संकट मंडराएगा, कन्हैया दौड़ आएगाष् भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं में विश्वास और भक्ति का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान नौका विहार पर विराजित श्याम बाबा का मनोहारी श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भजनों के बीच भक्तों ने नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की और बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की सेवा भी की गई।

कार्यक्रम के समापन पर आशु गोयल एवं राजीव अग्रवाल ने श्याम बाबा की मंगल आरती उतारी तथा सभी भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में दीपांशु खंडेलवाल, सौनेन्द चौहान, प्रांशु अग्रवाल, अमित गोयल, हर्ष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रवि गुप्ता, मनोज टेंट वाले, मनोज सैनी आदि उपस्थित रहे।

गंगा दशहरा पर होगी हरिद्वार यात्रा
अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने जानकारी दी कि श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति द्वारा संचालित मासिक निःशुल्क बस सेवा के अंतर्गत इस बार 27 जून को गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए ले जाया जाएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन