Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव-2026 : भव्यता और सुरक्षा के साथ सजेगी जनकपुरी, राज्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Pragya News 24

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 124

आगरा। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित जनकपुरी महोत्सव-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने भावना एस्टेट रोड का दौरा कर आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महोत्सव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए आयोजन समिति को आवश्यक सुझाव दिए।

निरीक्षण के उपरांत राज्यमंत्री भावना एस्टेट क्लब हाउस स्थित जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां समिति के अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव भारतीय संस्कृति, मर्यादा और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव है। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि भावना एस्टेट रोड पर सजने जा रही जनकपुरी उत्तर भारत के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी। प्रदेश सरकार ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को सदैव प्रोत्साहित करती रही है और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि इस वर्ष भावना एस्टेट रोड पर उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध एवं भव्य जनकपुरी का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक सजावट, अत्याधुनिक विद्युत प्रकाश व्यवस्था, सुदृढ़ सुरक्षा, सुचारु यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न समितियां आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रही हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को दिव्य, सुरक्षित और अविस्मरणीय अनुभव मिल सके।

इस अवसर पर अरविंद शर्मा, संजय गोयल, मनोज बंसल, संतोष कटारा, राणा सुशील सिंह, धीरज जैन, आकाश गोयल ग्वाला, नरेंद्र शर्मा, राजा सिंह चौहान, अंकुश मित्तल, नरेंद्र सेंगर और प्रभाकर शर्मा सहित आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन