Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : रामायणकालीन झांकियों, पुष्पवर्षा और भव्य जनक महल से सजेगा जनकपुरी महोत्सव 2026

Pragya News 24

Mon, Jul 27, 2026
Post views : 174

आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव को अभूतपूर्व भव्यता, दिव्यता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ आयोजित करने जा रही है। पहली बार भावना एस्टेट रोड पर साकार होने वाली मिथिला नगरी में भगवान श्रीराम की बारात के आगमन पर प्रशासन की अनुमति मिलने पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। आयोजन समिति का दावा है कि यह दृश्य महोत्सव के इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनेगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने बताया कि कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के निकट लगभग 16 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में भव्य जनक महल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मनमोहन अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल ने अपनी भूमि उपलब्ध कराई है। वर्तमान में विशेषज्ञों की देखरेख में मंच की रूपरेखा और निर्माण कार्य की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

उन्होंने बताया कि जनकपुरी क्षेत्र में प्रवेश के लिए चार भव्य मुख्य द्वार बनाए जाएंगे। ये द्वार सावित्री देवी पुरुषोत्तम दास कैंसर हॉस्पिटल रोड, भावना एस्टेट, केके नगर और गुरुद्वारा मार्ग पर स्थापित होंगे। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रवेश एवं निकास मार्गों की विशेष योजना तैयार की है, ताकि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस सहित अन्य आवश्यक वाहन आसानी से आवागमन कर सकें। चारों प्रमुख मार्गों पर प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) भी बनाए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने बताया कि जनक महल के साथ प्रत्येक प्रवेश द्वार पर रामायणकालीन भव्य झांकियां स्थापित की जाएंगी। संपूर्ण जनकपुरी क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया जाएगा तथा सभी स्टॉल एक समान थीम पर सजाए जाएंगे। स्टॉलों का आवंटन एवं उनकी सजावट आयोजन समिति स्वयं करेगी, जिससे पूरे परिसर में एकरूपता और सौंदर्य बना रहे।

मुख्य संरक्षक मनोज बंसल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की बहन शांता और उनके पति श्रृंगी ऋषि के जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से विशेष झांकी तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगरा जनपद से जुड़ी इस धार्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

बैठक में महिला समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। अमृता पोरवाल को महिला समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। डॉ. रुचि चतुर्वेदी को मंच संचालन एवं मंच व्यवस्था, आरती शर्मा को मुख्य संरक्षक, सूची खंडेलवाल को मुख्य संयोजक, शीतल अग्रवाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एकता बंसल को उपाध्यक्ष, सीमा सिंह को महामंत्री, दीप्ति नरेंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा मिसी यादव एवं शालिनी पोरवाल को समन्वयक का दायित्व सौंपा गया।

आयोजन समिति की कोर कमेटी में संतोष कटारा को मुख्य संरक्षक, संजय गोयल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनोज बंसल को मुख्य संयोजक, धर्मेश जैन को मुख्य समन्वयक, अंकुश मित्तल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आकाश गोयल (ग्वाला) को कोषाध्यक्ष तथा राणा सुशील सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा निमित पोरवाल, कपिल पोरवाल, विश्वनाथ जुनेजा, अखिलेश दुबे, मनोज जादौन, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, गर्वित ठुकराल, मनीष राजपाल, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल, सुनील पाठक, नरेंद्र शर्मा एवं प्रभाकर शर्मा को भी कोर कमेटी में शामिल किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन