Mon 24 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : सावन के मल्हार और तीज गीतों से सजा जनकपुरी, महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

आगरा। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अंतर्गत महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सीता मैया की सखियों के स्वरूप महिलाओं ने सावन के मल्हार एवं तीज के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। सावन के झूलों और तीज के उल्लास ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल एवं जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने सीताराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रजनी गुप्ता एवं मनोरमा बघेल ने हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपराओं में तीज पर्व की विशेष भूमिका बताई।

कार्यक्रम संयोजक शीतल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं महिला समिति की सदस्यों का स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और सावन की मल्हार के साथ उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में स्वीटी बंसल, स्मृति गोयल, अनुप्रिया गोयल, रिनी गोयल, शुभी खंडेलवाल, एकता बंसल, वंदना पोरवाल, दीप्ति अग्रवाल, मिष्टी यादव, शालिनी पोरवाल, सीमा सिंह, अनुराधा सहित महिला समिति की अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जनकपुरी आयोजन समिति के मार्गदर्शक अशोक कुमार गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने संभालीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन