Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : जनकपुरी महोत्सव को विकास की बड़ी सौगात, 12 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

Pragya News 24

Tue, Sep 15, 2026
Post views : 105

जनकपुरी महोत्सव के इतिहास में क्षेत्र को मिला अब तक का सबसे बड़ा विकास बजट - हेमलता दिवाकर, महापौर

आगरा। जनकपुरी महोत्सव के उल्लास के बीच भावना एस्टेट रोड स्थित जनकपुरी क्षेत्र को करीब 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। विभिन्न विकास कार्यों का विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ शुभारंभ किया गया। इनमें सड़क निर्माण, नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी सड़क, हॉटमिक्स सड़क सुधार तथा नालों को कवर करने सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के अब तक के आयोजनों में इस बार क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा विकास बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

राजू यादव के नेतृत्व में जनकपुरी की बदलेगी तस्वीर
शुभारंभ कार्यक्रम के बाद महापौर हेमलता दिवाकर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के निवास पर पहुंचीं और उनका हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजू यादव के कुशल नेतृत्व में पूरे जनकपुरी क्षेत्र की तस्वीर बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी क्षेत्र में विकास को लेकर राजू यादव और उनकी पूरी टीम ने जो खाका तैयार किया था, उसे धरातल पर उतारने में उन्हें खुशी हो रही है। महापौर ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।

सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत
विकास कार्यों के तहत हरीपर्वत जोन के कक्ष संख्या 88 में यथार्थ हॉस्पिटल से बाबरपुर पानी की टंकी तक हॉटमिक्स सड़क का सुधार कराया जाएगा। इसी मार्ग पर साइड पटरी की मरम्मत के साथ डिवाइडर की रंगाई-पुताई का कार्य भी प्रस्तावित है।
भावना एस्टेट क्षेत्र में पुरुषोत्तम हॉस्पिटल से भावना एस्टेट गेट तक, ठाकुर साहब के मकान से सुरेंद्र सिंह के मकान तक, कैफेटेरिया से भावना एस्टेट मार्ग तथा सचखंड हॉस्पिटल से भावना एस्टेट मार्ग तक नाली मरम्मत, साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी सड़क निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
बुलेट शोरूम से बलदेव आशियाना होते हुए के.आर. नगर तिराहे तक तथा नशा मुक्ति केंद्र तक नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और हॉटमिक्स सड़क निर्माण कराया जाएगा। वहीं महर्षिपुरम तिराहे से भावना एस्टेट रोड तक तथा शकुंतला कॉम्प्लेक्स, खाटू श्याम प्रॉपर्टी डीलर और पावर हाउस जिम वाली गली में भी साइड पटरी, नाली और सड़क निर्माण के कार्य प्रस्तावित हैं।

शिवाकुंज से विनायक नगर तक होंगे विकास कार्य
शिवाकुंज में नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा। कावेरी कौस्तुभ के पीछे उमा कुंज गली नंबर-1 में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है।
विनायक नगर में बृजेश सदन से बाबरपुर होते हुए नगर निगम मैरिज होम तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अमर उजाला प्रेस से के.आर. नगर तिराहे तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली और हॉटमिक्स सड़क निर्माण के कार्य भी कराए जाएंगे।

नालों को कवर करने पर भी रहेगा जोर
यथार्थ हॉस्पिटल से बाबरपुर पानी की टंकी तक तथा भावना एस्टेट रोड से होली पब्लिक स्कूल तक दोनों ओर नालों को कवर करने का कार्य प्रस्तावित है। कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के बगल से उमा कुंज गली नंबर-4 में पार्षद सुनील शर्मा के निवास तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर साइड पटरी, सीसी नाली और सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा।

आयोजन समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह सहित कपिल पोरवाल, निमित्त पोरवाल, पंकज पाठक, नरेंद्र शर्मा और डॉ. धीरज शर्मा मौजूद रहे। क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी के साथ महिला मंडल की अध्यक्ष अमृता पोरवाल, मुख्य संरक्षक आरती शर्मा, मुख्य संयोजक शुचि खंडेलवाल, अनुराधा वर्मा, वाणी चौहान और सीमा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नगर निगम के मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव एवं जूनियर इंजीनियर हरिओम सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन