Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव : जनकपुर में गूंजे वैदिक मंत्र, तुलसी-शालिग्राम विवाह में साकार हुई दिव्य मंगल बेला

Pragya News 24

Sat, Oct 17, 2026
Post views : 99

आगरा। भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा के अनुपम संगम के बीच शुक्रवार को श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शमशाबाद स्थित जनकपुर की शिव वाटिका के जनक महल में श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों की मधुर स्वर लहरियों और पुष्पों से सजे मार्गों ने पूरे परिसर को दिव्य विवाहोत्सव के रंग में रंग दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो मिथिलानगरी में स्वयं विवाह की मंगल बेला उतर आई हो और प्रत्येक मिथिलावासी माता सीता के विवाह का साक्षी बन रहा हो।

शुक्रवार सुबह श्री मनःकामेश्वर मठ के श्री महंत योगेश पुरी एवं मठ प्रशासक हरिहर पुरी स्वरूपों के साथ शिव वाटिका स्थित जनक महल पहुंचे। यहां विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुष्पों से सजे मार्गों और पारंपरिक स्वागत के बीच मिथिलावासियों ने उत्साहपूर्वक विवाह की रस्मों में सहभागिता की। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ मिथिला की सांस्कृतिक परंपराओं की मनोहारी झलक दिखाई दी।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह, विधि-विधान से हुआ कन्यादान
श्री महंत योगेश पुरी के संरक्षण में आचार्यों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया। मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं और परंपरानुसार कन्यादान का विधान निभाया गया। मंगल गीतों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने विवाहोत्सव में सहभागिता कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

बेटी की विदाई पर भावुक हुए राजा जनक
विवाहोत्सव में कन्या विदाई का प्रसंग भावुक कर देने वाला रहा। राजा जनक और रानी सुनयना की भूमिका निभा रहे ऋषि एवं रेखा वर्मा ने माता-पिता के वात्सल्य और पुत्री के प्रति उनके स्नेह को सजीव रूप दिया। बेटी को विदा करने के प्रसंग में राजा जनक की भावुकता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भी भावविभोर कर दिया। इस दृश्य ने पारिवारिक संस्कारों, माता-पिता के समर्पण और पुत्री के प्रति अगाध प्रेम का मार्मिक संदेश दिया।

दशरथ-कैकेयी संवाद और कोप भवन लीला ने आगे बढ़ाई रामकथा
सायंकाल रामलीला मंच पर विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। सीता विदाई और बारात की अयोध्या वापसी के प्रसंगों के साथ कथा आगे बढ़ी। इसके बाद महाराज दशरथ और कैकेयी के संवाद तथा कैकेयी के कोप भवन में जाने की लीला की पृष्ठभूमि तैयार हुई। आगामी प्रसंगों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता रही।

केंद्रीय मंत्री सहित गणमान्यजन रहे उपस्थित
समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, डॉ. राजेन्द्र सिंह, दिनेश राठौर, लक्ष्मी राठौर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन