Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इंडियन क्लब : इंडियन क्लब में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 69

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों ने बांधा समां, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

आगरा। इंडियन क्लब में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। क्लब के संरक्षक राजेश मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर इंडियन क्लब के अध्यक्ष सुधीर भोजवानी, सचिव राधेश्याम बंसल, कोषाध्यक्ष सुशील कपूर, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, रंजीत सामा सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

विधायक विजय शिवहरे ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने शहीद शुभम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर देश के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए देश की एकता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सुजाता शर्मा ने अपनी सुरमयी आवाज में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों में देशप्रेम, राष्ट्र की एकता और वीर जवानों के प्रति सम्मान का संदेश प्रभावी रूप से देखने को मिला।

समारोह के दौरान क्लब सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, रविन्द्र अरोड़ा, सुभाष मल्होत्रा, लक्ष्मण गर्ग, अखिलेश गुप्ता, वीएन गुप्ता सहित इंडियन क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन