Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री मनःकामेश्वर मंदिर : श्री मनःकामेश्वर मंदिर के नवनिर्मित सीमा द्वार का लोकार्पण, एलईडी रोशनी से बढ़ी भव्यता

Pragya News 24

Sun, Jul 12, 2026
Post views : 163

आगरा। प्राचीन श्री मनःकामेश्वर मंदिर, हाथी घाट (यमुना किनारा) के नवनिर्मित एवं जीर्णोद्धार किए गए सीमा द्वार का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया गया। मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी ने पूजन-अर्चन कर सीमा द्वार का शुभारंभ किया तथा भगवान भोलेनाथ से मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि मंदिर के मुख्य प्रवेश सीमा द्वार का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। द्वार पर मंदिर का नाम प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जिसे अत्याधुनिक एलईडी लाइटिंग से सजाया गया है। गौरव शर्मा एवं निशांत सिकरवार के सहयोग से की गई इस विशेष प्रकाश व्यवस्था के कारण रात्रि के समय मंदिर का नाम दूर से ही स्पष्ट दिखाई देता है और प्रवेश द्वार अत्यंत मनोहारी प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि सीमा द्वार की सबसे बड़ी विशेषता इसके शीर्ष पर स्थापित भगवान शिव के प्रतीक डमरू और त्रिशूल हैं, जो सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक हैं। आकर्षक निर्माण और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के चलते यह द्वार श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।

लोकार्पण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नव-निर्मित सीमा द्वार के दर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे श्री मनःकामेश्वर मंदिर की धार्मिक गरिमा और भव्यता को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन