Tue 16 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शादी के नाम पर सिपाही ने किया दुष्कर्म फिर कराया गर्भपात, अब कर ली किसी ओर से शादी

Pragya News 24

Sat, Feb 3, 2024
Post views : 77

Agra. खाकी एक बार फिर दागदार हो गयी। मेडिकल छात्रा का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और पीड़िता ने आगरा पुलिस के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी कराया। अब कहीं और शादी भी कर ली। पीड़िता ने थाने में सिपाही के खिलाफ शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। चक्कर काटते हुए 15 दिन बीत गए। जिसके बाद पीड़िता ने सीधे डीजीपी को शिकायत कर दी। डीजीपी के यहाँ शिकायत होने पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पूरा मामला थाना सदर से जुड़ा हुआ है। शहीद नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। विवाह के एक साल बाद बेटी होने पर पति और ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। उसने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया। ससुराल से निकाले जाने पर वह मायके में रहने लगी और जीवन यापन के लिए ब्यूटीशियन का काम करने लगी।

पति से मुकदमे बाजी चलने के दौरान एक दिन शहीद नगर चौकी पर तैनात कानपुर का रहने वाला सिपाही उनके पास मुकदमे के कागज लेकर आया था। इसके बाद 2019 में ससुर ने उसके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। इस बीच दोबारा उसी सिपाही से फिर मुलाकात हुई। मुकदमे के चलते सिपाही से बात होने लगी और सिपाही वाट्सएप पर संदेश भेजने लगा। जिस जिम में वह व्यायाम के लिए जाती थी सिपाही भी वहीं आने लगा।

पीड़िता का कहना है कि थोड़ी नजदीकी बढ़ी तो सिपाही ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। पीड़िता ने सिपाही के परिवार के राजी न होने की बात कहकर इनकार भी किया लेकिन सिपाही ने अपने जीजा से बात कराई। जीजा ने विवाह कराने का वायदा किया। इस बीच नजदीकियां और बढ़ गयी। सिपाही पर भरोसा होने पर वह एक दिन उसके साथ एक होटल में खानपान के लिए चली गयी। वहाँ पर सिपाही ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आबरू लूट ली। वीडियो बनाया और उस वीडियो व शादी करने को लेकर लगातार शारिरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच वह कई बार प्रेग्नेंट भी हो गयी तो उसने उसका गर्भपात भी करवा दिए।

अब जानकारी होने पर पता चला कि सिपाही ने चोरी छिपे अन्य जगह शादी कर ली है। पीड़िता ने जब सिपाही से बात की तो वह धमकाने लगा और शादी की बात करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस पर 15 जनवरी को वह थाना सदर शिकायत करने पहुँची लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने डीजीपी को फैक्स करके शिकायत की तो स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। तब जाकर आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच शुरू हुई।

एसीपी सदर पीयूष कांत ने बताया कि महिला की शिकायत पर एसीपी हरिपर्वत इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सिपाही वर्तमान में प्रयागराज माघ मेला ड्यूटी पर है। नोटिस जारी किए गए हैं। बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन