Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 5 दिनों में रेलवे ने 350 यात्रियों पर की कार्रवाई वसूला लगभग 1.5 लाख रुपये जुर्माना

Pragya News 24

Wed, Sep 27, 2023
Post views : 100

Agra. आगरा रेल मंडल की ओर से अनाधिकृत रूप से ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ चलाये गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक हफ्ते में विभिन्न स्टेशनों पर लगभग 350 यात्रियों पर कार्यवाही की गई है जिनसे लगभग 154000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इनमें बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पर गंदगी और धूम्रपान करने वाली यात्री और अन ऑथराइज्ड रूप से लगेज को ले जाने वाले यात्री शामिल है।

शनिवार को चलाये गए चेकिंग अभियान के दौरान 117 बिना टिकट यात्रियों से रु-54,710,अनाधिकृत यात्रा करने बाले 82 यात्रियों से रु 30,192, और 12 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप 1200 सहित कुल 211 यात्रियों से 86,102 का जुर्माना वसूला गया। वहीँ मंगलवार दिन 26 सितंबर को चलाये गए अभियान के दौरान 81 बिना टिकट यात्रियों से 43,265, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 53 यात्रियों से 24,320 और 04 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप 400 रुपये सहित कुल 138 यात्रियों से 67,985 का जुर्माना वसूला गया।

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन