Sun 23 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन : शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग

Pragya News 24

Thu, Aug 20, 2026
Post views : 36

आगरा। वैवाहिक सीजन को देखते हुए वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल से मुलाकात कर वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़ी सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन स्थित प्रशांत मेमोरियल हॉल में आयोजित बैठक के दौरान अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश 35 जिलों में सक्रिय है और इससे 7,000 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। संगठन होटल, वेडिंग वेन्यू, टेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग, इवेंट प्लानिंग सहित विवाह उद्योग से जुड़े विभिन्न व्यवसायियों का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि वैवाहिक सीजन के दौरान फतेहाबाद रोड, पश्चिमपुरी, सिकंदरा, शाहगंज और जयपुर हाउस जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही रात के समय विशेष पुलिस पेट्रोलिंग एवं निगरानी बढ़ाने की मांग की गई।

मालवाहक वाहनों के लिए विशेष पास की मांग
एसोसिएशन ने बताया कि विवाह समारोहों के दौरान कैटरिंग, डेकोरेशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री लेकर बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचते हैं। ऐसे वाहनों के लिए विशेष पास व्यवस्था किए जाने की मांग की गई, ताकि यातायात ड्यूटी के दौरान उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और आयोजन स्थल तक आवश्यक सामग्री समय पर पहुंच सके।

चोरी और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण की जरूरत
प्रतिनिधिमंडल ने वैवाहिक आयोजनों के दौरान चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता भी उठाई। विवाह स्थलों के आसपास रात्रिकालीन गश्त और निगरानी बढ़ाने का सुझाव दिया गया, जिससे मेहमानों के वाहनों तथा कीमती सामान की चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग का सुझाव
बैठक में फतेहाबाद रोड सहित निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन ने वैवाहिक सीजन के दौरान वैकल्पिक मार्गों और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया, ताकि शादी समारोहों में आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

सीजन से पहले हो समन्वय बैठक
एसोसिएशन ने मांग की कि प्रत्येक वैवाहिक सीजन शुरू होने से पहले स्थानीय पुलिस अधिकारियों और होटल एवं मैरिज होम संचालकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाए। इससे सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इसके साथ ही विवाह आयोजनों में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने और वैवाहिक सीजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव भी दिया गया।

अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मांग पत्र में उठाए गए विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सहयोग किया जाएगा।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि आगरा देश के प्रमुख पर्यटन एवं वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे में वैवाहिक आयोजनों के दौरान बेहतर पुलिसिंग, सुचारु यातायात और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से वेडिंग इंडस्ट्री को लाभ मिलने के साथ आगरा की सकारात्मक छवि भी और मजबूत होगी।

बैठक में वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, उपाध्यक्ष पंकज गोयल, मोहन सैनी एवं एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एसोसिएशन ने अपर पुलिस आयुक्त के सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार व्यक्त करते हुए मांग पत्र में उठाए गए विषयों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन