Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जिला अस्पताल परिसर में गुटखा खाते पकड़े जाने पर भरना पड़ेगा ₹200 का जुर्माना

Pragya News 24

Tue, Nov 7, 2023
Post views : 111

Agra. अगर आप आगरा जिला अस्पताल इलाज के लिए आ रहे हैं और आप तंबाकू व गुटखे का सेवन करते हैं तो जरा सतर्क और संभल के आइये। कहीं ऐसा ना हो कि जिला अस्पताल में कदम रखते ही आपको जुर्माना भरना पड़े। आगरा के जिला अस्पताल में सरकार के निर्देश पर तंबाकू गुटखे के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों के ₹200 तक चालान किए गए।

तंबाकू और गुटके का सेवन करने वाले लोग मन चाहे जहां पर पीक मार देते हैं। सार्वजनिक स्थलों को खराब करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तंबाकू से घृणा करते हैं लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू खाने वाले लोगों को उनके स्वास्थ्य की बिल्कुल भी परवाह नहीं रहती। ऐसे में सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू गुटका ध्रूमपान करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जो लोग सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा व तंबाकू खाते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानून कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इसी अभियान को आगरा के जिला अस्पताल में अमली जामा पहनाया जा रहा है जिला अस्पताल की सीएमएस अनीता शर्मा ने मंगलवार सुबह से ही इस अभियान को शुरूआत कराई।

इस अभियान में जिला अस्पताल की कर्मचारी पूजा कुलश्रेष्ठ को लगाया गया है। एक पुलिसकर्मी के साथ मिलकर उन्होंने पूरे जिला अस्पताल परिसर में भ्रमण करते हुए गुटखा खाते हुए पहला युवक मिला जिसका ₹200 का चालान किया गया लेकिन उसने अपनी गलती स्वीकार की। कान पकड़े जिसके बाद उसका जुर्माना ₹50 कर दिया गया। इसके बाद एक बुजुर्ग पानी की प्याऊ के पास बैठकर तम्बाकू का सेवन कर रहे थे। टीम ने उसका भी चालान किया और इसके बाद एक सफाई कर्मचारी भी इस टीम के हत्थे चढ़ा। सभी के टीम ने जुर्माना काटे और लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के प्रति जागरूक भी बनाया।

सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया कि आज जिला अस्पताल में गुटखा सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत कराई गई है। सरकार के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा का सेवन करना कानूनी जुर्म है। आज जिला अस्पताल की एक कर्मचारी को इस अभियान में लगाया गया है और जो लोग गुटखे का सेवन और गुटखा खाते हुए मिल रहे हैं उनका जुर्माना किया जा रहा है। अधिकतम जुर्माना ₹200 का है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन