Fri 13 Mar 2026
Breaking News Exclusive
विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए दीप्ति को मिलेगी टाटा सिएरा कार राम नाम जप से जीवन में आती है शांति और सकारात्मकता: भरत उपाध्याय आस्था और श्रद्धा के साथ निकली बाबा कुंवर हरदौल जी महाराज की भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत हनुमान आरती के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा, भक्ति में डूबा लंगड़े की चौकी क्षेत्र महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और संतुलित जीवन पर जोर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा चैप्टर में विशेष कार्यक्रम होली उत्सव के साथ हुआ अग्र पिता का सम्मान,चंदन लगाकर एक दूसरे को दीं शुभकामनाएं अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में फाग गीतों पर झूमें सदस्य, समाज सेवा में अग्रणी 100 अग्रबंधुओ को किया गया सम्मानित तिरंगा लहराकर झूमे अनुपम ओमेरियन सोसायटी के निवासी, भारत की जीत पर जमकर हुआ जश्न विस्तार के साथ हुआ विश्व हिंदू महासंघ का होली मिलन समारोह कलश यात्रा के साथ 11 मार्च से शुरू होगी 10 दिवसीय श्रीराम कथा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इस्कॉन मंदिर में उड़े होली के रंग, भगवान जगन्नाथ की भक्ति के संग : भक्तों द्वारा तैयार किए हर्बल रंगों से खेली गई होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ठंडाई और गुंजिया का लगा भोग

Pragya News 24

Tue, Mar 3, 2026
Post views : 22

आगरा। इस्कॉन मंदिर में आज होली के खूब रंग उड़े। भक्तों द्वारा चुकन्दर, पालक, हल्दी औदि से तैयार हर्बल रंगों के साथ होली का उत्साह और उमंग हर तरफ बिखरा था। सर्वप्रथम इसकॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने पिचकारी में नीला, पीला, हरा, गुलाबी गुलाल भरकर बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग विराजमान भगवान जगन्नाथ को भक्ति के रंगों से रंगा। इसके उपरान्त श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दीं।

अलौकिक और सतरंगी फूलों से श्रंगारित झूले में झोंटे लेते राधा-कृष्ण झूले के दर्शन को हर भक्त उत्साहित नजर आया। हरिनाम संकीर्तन पर झूमते नाचते भक्तों ने होली के उत्सव का खूब आनन्द लिया। सर्वप्रथम सभी भक्तों ने भगवान के चरणों में रंगों को अर्पण कर एक दूसरे के रंग लगाया। फाग पूर्णिमा के दिन भगवान को ठंडाई, मठरी व गुंजिया जैसे व्यंजनों का भोग लगाया गया। होली के गीतों पर भक्तजनों ने भगवान की भक्ति में डूबकर खूब नृत्य किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, राजेश उपाध्याय, संजय कुकरैजा, अदिति गौरांगी, शशांक, विश्वास, शैलेश बंसल, नमन आदि उपस्थित थे।

कल होगा गौर पूर्णिमा महामहोत्सव
कमला नगर स्थित श्रीगन्नाथ मंदिर में 3 मार्च को ग्रहण के उपरान्त रात 7.30 बजे गौर पूर्णिमा महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चौतन्य महाप्रभु का अभिषेक, संकीर्तन व विशेष श्रंगार के दर्शन होंगे। ग्रहण के कारण दिन में मंदिर के पट बंद रहेंगे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन