Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

ऐतिहासिक लठमार होली : दिगनेर में बरसाने की तर्ज पर खेली गई ऐतिहासिक लठमार होली, लाठियों और गुलाल के बीच झूमे लोग

Pragya News 24

Thu, Mar 5, 2026
Post views : 216

आगरा। शमसाबाद रोड स्थित ग्राम दिगनेर में गुरुवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ ऐतिहासिक लठमार होली खेली गई। बरसाने की तर्ज पर आयोजित इस अनोखी होली को देखने के लिए क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग दिगनेर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप, उड़ते अबीर-गुलाल और लाठियों की खनक के बीच पूरा गांव होली के रंग में सराबोर नजर आया।

लठमार होली की शुरुआत संजय कुशवाह के आवास से निकली शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा शनि देव मंदिर, मेन बाजार, मेन रोड, परिक्रमा मार्ग और हनुमान मंदिर होते हुए पुनः बाजार क्षेत्र में पहुंची। पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने होली के गीतों और नृत्य के साथ माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया।

इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में अपने पतियों के साथ लठमार होली खेली। महिलाओं ने लाठियां बरसाईं तो पुरुषों ने ढाल लगाकर उनका बचाव किया। यह दृश्य देखकर लोगों को बरसाने की प्रसिद्ध लठमार होली की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान गलियों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा और लोग होली के रंग में सराबोर होकर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनकामेश्वर मंदिर के महंत हरिहर पुरी जी महाराज और योगेश पुरी जी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। देर शाम तक गांव में होली के गीतों और रंगों का उत्सव चलता रहा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन