Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी : गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान'

आगरा। भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मानित करने के उद्देश्य से आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी द्वारा आगामी 4 अगस्त को 'गुरु शिल्पी सम्मान समारोह' आयोजित किया जाएगा। समारोह की औपचारिक घोषणा एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन शुक्रवार को करकुंज रोड, आवास विकास स्थित भगत हलवाई रेस्टोरेंट में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

संस्था के महासचिव कमलप्रीत सिंह 'शैंकी' ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गुरु अपने ज्ञान, साधना और संस्कारों से शिष्य के व्यक्तित्व का निर्माण कर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि आगरा की सांस्कृतिक भूमि पर अनेक ऐसे गुरु हैं, जिन्होंने अपनी कला साधना के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके शिष्य आज देश-विदेश में भारतीय कला और संस्कृति का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे समर्पित गुरुओं को सम्मानित करना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी पिछले कई वर्षों से शास्त्रीय संगीत, नृत्य, वादन, लोककला, रंगमंच और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था समय-समय पर संगीत समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कार्यशालाएं, गुरु-शिष्य संवाद, युवा कलाकार प्रशिक्षण, प्रतिभा सम्मान एवं नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने जैसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

संस्था की उपाध्यक्ष मंजरी शुक्ला ने बताया कि 4 अगस्त को आयोजित समारोह में शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य से जुड़े वरिष्ठ गुरुजनों और कलाकारों को 'गुरु शिल्पी सम्मान' से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वाली प्रमुख विभूतियों में डॉ. रवि भटनागर, प्रतिभा तलेगांवकर, सुधीर नारायण, सदानंद भट्ट, मुरली तिवारी, गौतम तिवारी, सुभाष सक्सेना, शोबी माथुर, रविंद्र तालेगांवकर, पं. डॉ. देवाशीष गांगुली, अमान खान, गजेंद्र चौहान, वीरेंद्र भान गुप्ता, शुभाशीष गांगुली, डॉ. नीलू शर्मा, मनीष प्रभाकर, रमेश प्रभाकर, नंदन गुरु, फ्रांसिस मरिंडा, पुरुषोत्तम मयूरा, टोनी फास्टर, रोशनी गिडवानी एवं ज्योति खंडेलवाल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल कलाकारों का अभिनंदन नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, गुरु-शिष्य परंपरा और कला साधना के प्रति समाज में सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास है।

आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बी. शिरोमणि, सचिव अनिल वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य ललित शर्मा, अनूप सिंह, योगेश सिंह, अपूर्व, अनिल सविता सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कलाकार उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन