Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चोरी के मोबाइल बेचने से पहले ही शातिर अपराधी को जीआरपी ने किया गिरफ़्तार

Pragya News 24

Mon, Mar 4, 2024
Post views : 31

Agra. जीआरपी आगरा कैंट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा कैंट ने उस शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जिस पर आगरा कैंट सहित जिले के विभिन्न थानों में लगभग 9 मुकदमें दर्ज है। जो चोरी से लेकर आबकारी व वन्य संरक्षण अधिनियम से संबंधित है। जीआरपी ने इस शातिर अपराधी को आगरा कैंट के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया है।

रेल यात्रियों के सफर को सुरक्षित व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जीआरपी लगातार छापामार कार्यवाही को अंजाम दे रही है। इस कार्यवाही के दौरान जीआरपी को सफलता भी हाथ लग रही है। जीआरपी आगरा कैंट ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया जो ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। शातिर चोर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।

अभियुक्त का नाम व पता:-

  1. विशाल उर्फ छोटु उर्फ सरफुल्ला पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना बाह जिला आगरा उ0प्र0 उम्र करीब 25 वर्ष

बरामदगी का विवरण:-

  1. 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन

जीआरपी कैंट आगरा प्रभारी ने बताया कि शातिर चोर को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन आगरा कैण्ट के सर्कुलेटिंग एरिया शुलभ शौचालय के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वो झाँसी से आगरा व मथुरा तक ट्रेनो में बैठकर यात्रियों के मोबाइल फोन व कीमती सामानों की चोरी मौका पाकर कर लेता हूँ और फरार हो जाता है। बाद में इन वस्तुओं को बेचकर जो पैसा मिलता है उससे अपना खर्च चलाता है। आज अभियुक्त चोरी के मोबाइलों फोनों को बेचने व अन्य चोरी करने के इरादे से आया था। फोन खरीदने वाले व्यक्ति आते इससे पहले ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0- 151/23 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी आगरा कैन्ट
  2. मु0अ0सं0- 677/18 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी आगरा कैन्ट
  3. मु0अ0सं0- 680/18 धारा 401 भादवि थाना जीआरपी आगरा कैन्ट
  4. मु0अ0सं0- 681/18 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी आगरा कैन्ट
  5. मु0अ0सं0- 18/22 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना लोहामण्ड़ी कमिश्नरेट आगरा ।
  6. मु0अ0सं0- 40/22 धारा 379/411 भादवि थाना जैतपुर कमिश्नरेट आगरा ।
  7. मु0अ0सं0- 51/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना बाह कमिश्नरेट आगरा ।
  8. मु0अ0सं0- 79/20 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 188/269/270 भादवि थाना बाह कमि, आगरा ।
  9. मु0अ0सं0- 112/20 धारा 51/9 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम थाना बाह कमिश्नरेट आगरा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन