Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामनवमी पर श्रद्धा का महासंगम : श्री दरिया नाथ मंदिर से निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों और राम दरबार की झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण

Pragya News 24

Tue, Mar 24, 2026
Post views : 233

आगरा। राजा मंडी स्थित श्री दरिया नाथ मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा के संदर्भ में आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

आयोजन के दौरान महंत दीदार नाथ जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को सायं 4 बजे श्री दरिया नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा राजा मंडी बाजार से होते हुए नालबंद, पंचकुइयां, गोकुलपुरा, बल्का बस्ती और पुनः राजा मंडी बाजार से होकर मंदिर परिसर में समापन होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी।

योगी बुद्ध नाथ जी महाराज ने बताया कि इस भव्य परंपरा की शुरुआत वर्ष 2008 में ब्रह्मलीन महंत योगी सिद्धनाथ जी महाराज द्वारा की गई थी, जो तब से निरंतर जारी है।

रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में पूरे दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान जैसे हव, कन्यापूजन और प्रसादी आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनमें सजीव राम दरबार की झांकी रथ पर सवार होकर निकलेगी। इसके अलावा विभिन्न झांकियां एवं बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर प्रेमा वर्मा, ओमकार परमार, धर्मवीर सोनी, सुरेश चंद शर्मा, चंद्रशेखर मदान, नानक राम, नरेश लखवानी, अरुण, तरुण सिंह, मीडिया प्रभारी भूपेश कलरा, केके अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन