Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान : 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ

Pragya News 24

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 142

आगरा। विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्री राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर से निकली कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए 108 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा एवं भक्ति का अनुपम संदेश दिया। यात्रा में भजन-कीर्तन, जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

सायंकाल कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास पूज्य देवी माहेश्वरी श्रीजी (वृंदावन धाम) ने वृंदावन महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि वृंदावन केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला भूमि है। उन्होंने कहा कि वृंदावन की रज का स्पर्श भी मनुष्य के जीवन को धन्य बना देता है तथा राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त करने का सरल माध्यम भक्ति है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान पदमचंद अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल रहे। दैनिक यजमान के रूप में सतीश देव त्यागी-गीता त्यागी तथा गौरव पोद्दार-संगीता पोद्दार ने पूजन-अर्चन किया।

संस्थान के अध्यक्ष उमेश कंसल, मंत्री अनिल अग्रवाल, मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं अजय गोयल, कोषाध्यक्ष कालीचरण गोयल, विशिष्ट सहयोगी वीरेंद्र अग्रवाल (ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष), मुख्य संयोजक अजय गोयल, कॉर्डिनेटर मुकेश चंद गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता प्रसाद सारस्वत तथा संयोजक मुकेश नेचुरल एवं किशोर तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा जिंदल ने किया। इस अवसर पर मीरा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विमलेश सारस्वत, अनीता नेचुरल, वीना अग्रवाल, कोरल अग्रवाल, प्रीत राज, कंचन, रेनू गुप्ता, मीना, रेखा गुप्ता, चारु, सुषमा, नीलम, साधना, सोनिया, मारुति, प्रकाश सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन