Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार : श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वारा वाटर वर्क्स गौशाला में गौ माता के लिए छप्पन भोग एवं प्रसादी सेवा का भव्य आयोजन

Pragya News 24

Mon, Dec 8, 2025
Post views : 155

आगरा। भक्तों के हृदयों में उमड़ते श्रद्धा-सागर के बीच श्री गिरिराज जी सेवा मंडल ‘परिवार’, आगरा ने गोपाल की प्रिय गौ माता की सेवा और छप्पन भोग कार्यक्रम के माध्यम से आगामी दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 2025 का पावन मार्ग शुरू किया। सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गिरिराज जी और गौ माता के पूजन से हुआ। भक्तों ने अपनी सेवा और भक्ति के साथ इस दिव्य अवसर को और भी पावन बनाया। मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर, वीरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने गौ माता को छप्पन भोग अर्पित कर भक्तों को सेवा और भक्ति का संदेश दिया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि गौ माता की सेवा हमारा सौभाग्य और भक्ति का सर्वाेत्तम अवसर है। श्री गिरिराज जी के छप्पन भोग से पूर्व उनकी प्रिया गौ माता के छप्पन भोग का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि गौ सेवा कार्यक्रम के संयोजक राकेश अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता राम भाई, पुरुषोत्तम दास मित्तल, पंकज अग्रवाल और अंशु अग्रवाल थे।
सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल ने बताया कि गौ माता को छप्पन भोग सेवा में काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश आदि मेवाओं सहित विभिन्न तरह के मिष्ठान बर्फी, गुलाब जामुन, इमरती, खुरमी, पेठा, गुड़ की गजक, दालमोंठ नमकीन, खीर मालपुआ, रोटियां आदि साग सब्जी परोसी गई।

अध्यक्ष अजय सिंघल और महामंत्री विजय अग्रवाल ने कहा गौ माता की सेवा और छप्पन भोग महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश भी हैं। यह कार्यक्रम समाज में हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखता है।

संरक्षक महंत कपिल नागर ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम पूरे 7 दिनों तक भक्ति, संस्कृति और दिव्यता का अद्भुत संगम होंगे। आज गौ सेवा के बाद 17 दिसंबर को भव्य आमंत्रण यात्रा, 25 दिसंबर को गोवर्धन में भट्टी पूजन, 26 दिसंबर को पारंपरिक मेहंदी उत्सव, 28 दिसंबर को गोवर्धन की परिक्रमा एवं अभिषेक और 29 दिसंबर को श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, अद्भुत फूल बंगला श्रृंगार, विशाल महाप्रसाद, साधु सेवा, संध्याकालीन भजन संध्या और स्वर्ण हंस पर गिरिराज धरण के विशेष दर्शन होंगे।

गौ सेवा के अवसर पर रविंद्र गोयल, नीरज अग्रवाल, मयंक जैन, पुनीत अग्रवाल, गिरीश खंदौली, विमल फतेहपुरिया, विकास वर्मा, विकास जैन, रवि गोयल, राजेश बंसल, राजीव मंगल, राजीव गोयल, मनोज गुप्ता, सुनील बंसल, अमित अग्रवाल, विकास गोयल, विनोद अग्रवाल, चन्द्र मोहन बंसल, गौरव बंसल, सकुन बंसल, अजय शिवहरे, संदीप मित्तल सुनील बंसल, प्रदीप बंसल, आशी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, शिवानी अग्रवाल, रूचि बंसल, सीमा गोयल, अनीता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, अलका गुप्ता, नीलिमा मित्तल, कविता अग्रवाल, नवनी अग्रवाल, साक्षी जैन, सीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन