Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट : भक्ति और उल्लास के संग निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीश्याम के जयघोषों से गूंजा आगरा

Pragya News 24

Wed, Jul 22, 2026
Post views : 131

आगरा। श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा 23 से 29 जुलाई तक फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम परिसर में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। विजय नगर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लगभग एक हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर सिर पर कलश धारण किए और भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। प्रथम कलश मुख्य यजमान राजकुमार गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी राधा गुप्ता के सिर पर स्थापित किया। बैंड-बाजों की मधुर धुन, 'जय श्रीश्याम' के जयघोष और भक्तों के नृत्य से पूरा मार्ग भक्तिरस में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा में भगवान श्रीगणेश की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, अलवर से आए सीताराम जी बाबा द्वारा सुसज्जित श्याम बाबा का भव्य डोला आस्था का विशेष केंद्र बना रहा। श्रद्धालु पूरे मार्ग में डोले के दर्शन कर भक्ति में लीन दिखाई दिए। यात्रा के समापन पर खाटू श्याम मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर आयोजन समिति के विकास मांगलिक, अनिल कुमार गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक, अर्पित गुप्ता, आलोक अग्रवाल, संजय गुप्ता, मीतेश मित्तल, मोंटू भार्गव, संतोष शर्मा, जयश्री मांगलिक, अंजू मांगलिक, तनु मांगलिक, आकांक्षा गुप्ता, अनीता गुप्ता, साक्षी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेनू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

23 जुलाई से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतमयी गंगा

श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 23 जुलाई से फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम परिसर में होगा। कथा का वाचन देश की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्यश्री जया किशोरी अपने श्रीमुख से करेंगी। आयोजन समिति के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगी। कलश यात्रा की भव्य सफलता के बाद श्रद्धालुओं में कथा को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन