Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज : श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर

Pragya News 24

Sat, Jun 13, 2026
Post views : 137

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री मधुराधीश जी मंदिर में छोटी दीपावली उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, सतरंगी पुष्पों व दीपों की पंक्तियों से सजाया गया। जिससे संपूर्ण वातावरण दिव्य और अलौकिक दिखाई दे रहा था। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री मधुराधीश जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

उत्सव का शुभारंभ प्रातःकालीन मंगल आरती से हुआ। इसके पश्चात भगवान श्री मधुराधीश जी का विशेष श्रृंगार किया गया। ठाकुरजी को सुंदर वस्त्र, आभूषणों व सुगंधित पुष्पमालाओं से श्रंगारित किया गया। मंदिर में विशेष भोग अर्पित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, फल एवं पारंपरिक व्यंजन सम्मिलित थे। दर्शन के लिए आए श्रद्धालु ठाकुरजी के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे। संध्याकाल में छोटी दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपक प्रज्ज्वलित किए गए, जिनकी मनमोहक रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान से सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। दीपों की प्रकाशमय छटा ने उपस्थित जनसमुदाय को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय, गोपालदास अग्रवाल, प्रदीप कुमार गर्ग, साहिल, शुभम आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन