Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीजगन्नाथ मंदिर : श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

Pragya News 24

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 172

आगरा। अशोक व आम के पत्तों के साथ बेला व मोगरा जैसे सुगंधित पुष्पों से सजा श्रीहरि का मंदिर। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से गोवर्धन शिला का अभिषेक हुआ तो मंदिर परिसर में गोवर्धन महाराज के जयकारे गुंजायमान हो उठे। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष आराधना के लिए समर्पित पवित्र पुरुषोत्तम मास में कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों, संकीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि पुराणों के अनुसार गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने की स्मृति में मनाई जाती है। अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन शिला के अभिषेक से हुआ। पंचामृत (दुग्ध, दही, घृत, शहद और गंगाजल) से गोवर्धन शिला का विधिवत अभिषेक कर विशेष पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी का मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु राधे-श्याम और हरे कृष्ण, हरे राम... के जयघोष के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए। भगवान को विविध प्रकार के व्यंजनों व अन्नकूट भोग अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से कान्ता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजीव बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशु मित्तल, शाश्वत नन्दलाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन