Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

“भक्त के वश में भगवान” : गोपाल भक्त लीला ने भर दी आंखों में भक्ति की नमी, श्री कृष्ण लीला रासोत्सव में भक्ति, समर्पण और प्रेम का अद्भुत संगम

Pragya News 24

Mon, Feb 16, 2026
Post views : 129

आगरा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के सप्तम दिवस रविवार सायंकाल गोपाल भक्त लीला का अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिरस से ओतप्रोत मंचन किया गया। नवीन गल्ला मंडी परिसर में सजे भव्य पंडाल में प्रस्तुत इस लीला ने श्रद्धालुओं को भक्ति, समर्पण और प्रभु प्रेम के दिव्य भाव से अभिभूत कर दिया। पूरा वातावरण “जय श्री कृष्ण” और “गोपाल गोविंद” के मधुर जयघोष से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर जी एवं स्वरूपों की विधिवत आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान एवं उप कृषि निदेशक (प्रशासन) अनिल कुमार ने स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह, मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, शंभू नाथ, राज कुमार, सत्य प्रकाश, विक्रांत गोयल, गोपाल गोयल, मनोज बघेल, मीरा रानी, राधा रानी, रेणु गर्ग, स्वीटो शाह, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गोपाल भक्त लीला में यह दर्शाया गया कि सच्ची भक्ति में किसी प्रकार का अहंकार या स्वार्थ नहीं होता। भक्त और भगवान का संबंध केवल प्रेम और विश्वास पर आधारित होता है। लीला के माध्यम से गोपाल भक्त की निष्कपट श्रद्धा, प्रभु के प्रति अटूट समर्पण और अंततः प्रभु की कृपा का अत्यंत मार्मिक चित्रण किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय, भावपूर्ण संवाद और मधुर भजनों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

लीला के दौरान कई प्रसंग ऐसे आए जब श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और पारंपरिक वेशभूषा ने वातावरण को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया।

स्वामी लक्ष्मण जी महाराज एवं स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि गोपाल भक्त लीला यह संदेश देती है कि जो भक्त सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, उसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। भक्ति में शक्ति है और समर्पण में ही परम आनंद का अनुभव होता है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन