Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 89वें दीक्षांत समारोह में रहा छात्राओं का दबदबा, 77 विद्यार्थियों को मिले 120 मेडल

Pragya News 24

Tue, Mar 5, 2024
Post views : 107

Agra. मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अध्यक्षता की। इस दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कुल 77 विद्यार्थियों को 120 मेडल प्रदान किया। इसमें 51.67 फीसदी यानी 62 मेडल तो सिर्फ 19 विद्यार्थियों को ही मिले। बाकी 58 विद्यार्थियों को एक-एक मेडल दिए गए। इस बार आगरा विश्वविद्यालय की गोल्डन गर्ल प्राची गुप्ता बनी। गोल्डन गर्ल को मेडल तो दिए गए लेकिन मार्कशीट का अभी भी उन्हें इंतजार करना पड़ेगा यानी दीक्षांत समारोह के दौरान भी उन्हें मार्कशीट नहीं मिल पाई।

89वे दीक्षांत समारोह में छात्राओं दबदबा देखने को मिला। एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा प्राची गुप्ता गोल्डन गर्ल बनीं। इन्हें 10 गोल्ड मेडल मिले तो वहीं नारायण कॉलेज, शिकोहाबाद की एमए हिंदी की छात्रा निवेदिता सिंह को पांच गोल्ड मेडल मिले। सेंट जोंस कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा श्रुति माहेश्वरी और विवि के पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र श्रेष्ठ वर्धन शुक्ला को चार-चार मेडल मिले।

इस दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल प्राची गुप्ता ने कहा कि आगे चलकर वह मेडिसिन विभाग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसलिए वह उसी दिशा में पढ़ाई के लिए आगे बढ़ेंगी। जब उनकी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी हो जाएगी तो वह उस तपके के लिए काम करना चाहेगी जहाँ मेडिकल सर्विसेज पहुँच नही पाती है ताकि उनका चिकित्सक बनना सार्थक हो सके।

मार्कशीट न मिलने को लेकर उन्होंने बड़ा ही सोच समझ कर बयान दिया। मार्कशीट नहीं मिली इसके बाबजूद भी उन्होंने कहा कि अब तो ऑनलाइन मार्कशीट आ जाती है इसलिए अधिक दिक्कत नहीं होगी।

पांच गोल्ड मेडल हासिल करने वाली निवेदिता सिंह ने कहा कि उनका सेलेक्शन पीसीएस में टैक्स असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर चयन हो गया है। लेकिन, अभी वह यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सेल्फ स्टडी सबसे जरूरी होती है। यदि आपको कुछ समस्या आ रही है तो सिर्फ गाइडेंस के लिए कोचिंग कर सकते हैं। सेल्फ स्टडी पर सर्वाधिक फोकस करना चाहिए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन