Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजमहल भ्रमण के दौरान बच्ची हुई चोटिल तो भीषण गर्मी से पर्यटक हुआ बेहोश

Pragya News 24

Wed, Mar 27, 2024
Post views : 29

Agra. होली पर्व के दिन से ही तापमान चढ़ने लगा है। सूर्य देवता की तपिश लोगों को अब झुलसाने लगी है। इस भीषण गर्मी का असर पर्यटकों पर भी देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के चलते ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर रहे पर्यटकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ताजमहल भ्रमण के दौरान महाराष्ट्र की पर्यटक बच्ची चोटिल हो गई जबकि बंगाल के एक 67 वर्षीय पर्यटक बेहोश हो गए। दोनों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से परिवार के साथ ताजमहल देखने आए सुशांत अशोक कांबले की 10 वर्षीय बेटी सेंट्रल टैंक पर पैर फिसलने से चोटिल हो गई। सेंट्रल टैंक से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी ठोड़ी में चोट लग गई। सुशांत कांबले इससे घबरा गए। सेंट्रल टैंक पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। डिस्पेंसरी में बच्ची को प्राथमिक चिकित्सा दिया गया।

भीषण गर्मी के बावजूद ताज के दीवानों की भीड़ कम नहीं हो रही है। ताजमहल भ्रमण के दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी से पश्चिम बंगाल के पर्यटक कलिपद दास बेहोश हो गए। पर्यटक के बेहोश होने पर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुँचे। उनके चेहरे पर पानी छिड़का और होश में आने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया पर्यटक को प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन