Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: होली पर सफाई कर्मचारियों की छुट्टी से शहर भर में बढ़ गया कूड़ा

Pragya News 24

Wed, Mar 27, 2024
Post views : 30

Agra. होली पर्व के बाद ही सफाई कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी पर लौट आए लेकिन होली पर पर छुट्टी और उसके अगले दिन सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण शहर भर में कूड़े की मात्रा भी अधिक बढ़ गई। होली और उसके अगले दिन यानी दो दिनों में लगभग 1200 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित हो गया। सफाई कर्मचारी मुस्तादी के साथ इस कूड़े को हटाने और शहर को स्वच्छ बनाने में जुट गए हैं। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव का कहना है कि शहर भर में सफाई व्यवस्था का काम तेज के साथ चल रहा है। होली और उसके अगले दिन कूड़ा उठाने की जो समस्या सामने आई है उसे दूर किया जा रहा है।

होली पर छुट्टी और मंगलवार को कम कर्मचारियों के कारण सभी स्थानों से कूड़ा नहीं उठा। कई वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंची। जिसके चलते शहर भर में कूड़ा नहीं उठा और भारी मात्रा में जगह-जगह कूड़ा एकत्रित हो गया। शहर में एक दिन में लगभग 750 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। होली पर नगर निगम की छुट्टी रही। इस वजह से होली पर कूड़ा नहीं उठा। उससे एक दिन पहले रविवार था, जिस वजह से भी सफाई कर्मचारी और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या कम रही। नगर निगम में लगभग तीन हजार सफाई कर्मचारी हैं। 277 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां और 250 हाथ वाली गाड़ियां हैं। हर वार्ड में तीन-तीन गाड़ियां दी गई हैं। होली के बाद मंगलवार को कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंची तो सही, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी। जो गाड़ियां निकली भी थीं, वो एक ही फेरे में फुल हो गईं। कई वार्डों में गाड़ियों ने लोगों से कहा कि वे कल कूड़ा उठा ले जाएंगे आज गाड़ियां फुल हो गई हैं।

इसे लेकर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने कहा कि एक दिन का बैकलॉग है। जिसे बुधवार दोपहर तक साफ कर दिया जाएगा। सफाई कर्मचारी मंगलवार को भी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई करते रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन