Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'गांधी जी ने दलितों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया' - प्रो. अनुराग शुक्ला

Pragya News 24

Mon, Oct 2, 2023
Post views : 95

आगरा। "गांधी जी ने जीवन पर्यंत मानवता की सेवा की तथा अपना बलिदान देकर उन्होंने भारत-पाकिस्तान के दंगे रुकवाए और भीषण रक्तपात रोका।" यह बात आगरा कॉलेज के प्रचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने आगरा कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की समस्याओं को आत्मसात किया। भारत भ्रमण कर भारत को समीप से जाना। उन्होंने कहा कि भारत को स्वाभिमान और आत्म निर्भर का सूत्र देने वाले गांधीजी थे। उन्होंने दलितों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विचार गोष्ठी का संचालन मुख्य प्रानुशासक प्रो अमित अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन चीफ वार्डन प्रो बीके शर्मा तथा अतिथियों का स्वागत डा चंद्रवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की भूमिका नितेश शर्मा ने रखी। इस अवसर पर एनएसएस, एनसीसी आर्मी विंग, एयर विंग और गर्ल्स विंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन