Mon 21 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गणेश उत्सव : गणेश उत्सव में शिवमय हुआ सतनाम साक्षी मंदिर, महंत योगेश पुरी ने की महाआरती

Pragya News 24

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 57

आगरा। बोदला स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-1 के सतनाम साक्षी मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान गुरुवार को भक्ति और आस्था का उल्लास दिखाई दिया। गणेश पंडाल में श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। महंत योगेश पुरी ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की महाआरती की। महाआरती के दौरान पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

महाआरती के बाद उज्जैन के बाबा महाकाल की भव्य झांकी सजाई गई। आकर्षक सज्जा और मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। गणेश पंडाल में देर तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।

गणेश उत्सव देता है एकता और सद्भाव का संदेश
महंत योगेश पुरी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता हैं। गणेश उत्सव केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना के साथ सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। धार्मिक पर्व तभी सार्थक होते हैं, जब उनमें समाज की सहभागिता के साथ सेवा, संस्कार और सद्भाव की भावना भी जुड़ी हो।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ते हैं धार्मिक आयोजन
महंत योगेश पुरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

महंत योगेश पुरी का नागरिक अभिनंदन
आयोजन समिति एवं कॉलोनीवासियों की ओर से महंत योगेश पुरी का नागरिक अभिनंदन कर सम्मान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर गंगा अडवाणी, मनीष अग्रवाल, राजेश वर्मा, अतुल जैसवाल, अंकित जैन सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन