Mon 24 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

स्वर्णकार समाज : तीज क्वीन से लेकर मल्हार तक, हरियाली तीज पर महिलाओं ने मचाई धूम

Pragya News 24

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 114

आगरा। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से सिकंदरा-बोदला रोड स्थित डी जेल में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए सावन की लोक परंपराओं और तीज के उल्लास को जीवंत कर दिया।

उत्सव के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता, हरियाली तीज के महत्व पर आधारित प्रश्नोत्तरी, सावन के झूले तथा विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सावन के मल्हार गीतों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। मल्हार की मधुर धुनों पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। आयोजन में सावन की हरियाली, लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और महिला सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में शालिनी वर्मा, नीलम, आरती, प्रेम वर्मा, शिखा, नीतू सोनी, रजनी, राजकुमारी, ज्योति सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वर्मा ने संभालीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन