Mon 17 Aug 2026
Breaking News Exclusive
आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन डमरुओं की गूंज, पुष्प-इत्र वर्षा और प्रसादी से भक्तिमय हुआ कैलाश मेला तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकली तिरंगा यात्रा श्री महालक्ष्मी मंदिर में विधि-विधान से हुई शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा हुनर से रोजगार तक का संदेश, मेहंदी-राखी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 251 कुण्डीय महायज्ञ की सफलता के लिए गायत्री तपोभूमि पहुंचे युवा परिजन गोलियों की आवाज से लोकतंत्र के सवालों तक पहुंची ‘सो एंड सो’ की कहानी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बीएन ग्रुप : फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल

आगरा। फूड एक्स्पो एण्ड कॉन्क्लेव 2026 के तीसरे दिन बीएन ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या आकर्षण का केंद्र रही। सतरंगी रोशनी, शानदार मंच सज्जा और बॉलीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीएन ग्रुप के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उद्यमी श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि BN Group अपने औद्योगिक विस्तार के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लगातार योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्यात के लिए तैयार होना होगा। आगरा क्षेत्र में आलू उत्पादन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने उन्नत किस्मों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे किसानों, शीतगृह संचालकों और उपभोक्ताओं को समान रूप से लाभ मिल सके।

इस अवसर पर उन्होंने बीएन ग्रुप से जुड़े व्यापारिक सहयोगियों का स्वागत करते हुए समूह की विश्वसनीयता, गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

बीएन ग्रुप के सहयोग की सराहना
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (CFPIA) के चीफ एडवाइजर श्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि बीएन ग्रुप देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में शामिल है। उन्होंने कहा कि आगरा के लिए यह गर्व का विषय है कि समूह के मुखिया का जुड़ाव आगरा से है और वे जनपद के विकास के प्रति विशेष रूप से समर्पित हैं। उन्होंने फूड एक्स्पो एण्ड कॉन्क्लेव 2026 में बीएन ग्रुप के विशेष सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि समूह खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ सोलर सेक्टर में भी तेजी से विस्तार कर रहा है।

दिग्गजों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में AFMEC के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. तरुण सिंघल, अनिल वर्मा, संजीव चतुर्वेदी, राम सकल गुर्जर, गणेश यादव, भुवनेश अग्रवाल, वसंत गुप्ता, राजेश गोयल माना, नितिन गोयल, आशीष गर्ग, विकास चतुर्वेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा
सांस्कृतिक संध्या में कपिल शर्मा शो की लोकप्रिय जोड़ी चिंकी-मिंकी (सुरभि मेहरा एवं समृद्धि मेहरा) ने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वहीं टीवी जगत की चर्चित कलाकार कविता कौशिक ने अपने लोकप्रिय किरदार चंद्रमुखी चौटाला के अंदाज में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों रहीं। उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में उद्योग जगत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंत में सभी कलाकारों ने बीएन ग्रुप से जुड़े व्यापारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर श्री अजय अग्रवाल ने अतिथियों, कलाकारों, व्यापारिक सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन