Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लीजेंड्स क्रिकेटर के रूप में पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स और मोंटी पनेसर पहुंचे आगरा

Pragya News 24

Thu, Nov 9, 2023
Post views : 133

Agra. सभी खेलों के साथ क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लीजेंड्स क्रिकेट लीग की ट्रॉफी को लेकर देश भ्रमण पर निकले लीजेंड्स क्रिकेटर आज वंदे भारत से आगरा पहुंचे थे। आगरा कैंट स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में आए लीजेंड्स क्रिकेटरों का रेलवे की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स के साथ-साथ इंग्लैंड के मोंटी पनेसर इस यात्रा में शामिल थे। इस दौरान मोंटी पनेंसर पत्रकारों से रूबरू हुए। वर्ल्ड कप को लेकर उनसे प्रतिक्रिया जानी गई तो उनका कहना था कि वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है और इस समय वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार भारत ही नजर आ रही।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा संस्करण 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक शुरू होगा। यह पांच शहरों रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापटनम और सूरत में आयोजित किया जाएगा। लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने भारतीय रेल के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय अभियान की घोषणा की है। ज्ञात हो कि लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी 8 नवंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रही है। ट्रॉफी पूरे देश में 17 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जाएगी। अपनी तरह का यह अनोखा पहला प्रयास है जिसमें देश के हर हिस्से के क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचने के लिए 15 दिनों का यह अद्वितीय कार्यक्रम बनाया गया है। खेल के दिग्गजों के साथ क्रिकेट प्रेमी देश के सबसे तेज़ ट्रेन नेटवर्क - वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा बनेंगे।

इसी कार्यक्रम के तहत वंदे भारत से ट्रेन से जोंटी रोड्स और मोंटी पेनेसर यात्रा पर निकले हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर मोंटी पनेसर ताजमहल देखने के लिए आगरा कैंट स्टेशन उतर गए। यहां से वह ताजमहल देखने के लिए रवाना हुए।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे हमेशा से खेलों को बढ़ावा देता रहा है। सभी खेलों को प्रोत्साहन मिले इसीलिए लीजेंड्स क्रिकेटर अब वंदे भारत ट्रेन जो देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेन है, उससे सफ़र कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन