Mon 24 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लघु उद्योग भारती : पहले राष्ट्रहित, फिर उद्योगहित: लघु उद्योग भारती आगरा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया स्वदेशी का संकल्प

आगरा। लघु उद्योग भारती जिला आगरा की ओर से सी-40, कमला नगर स्थित कार्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान परिसर “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संकल्प लिया कि “पहले राष्ट्रहित है, उसके बाद उद्योगहित।” उद्यमियों ने भारतीय उत्पादों और स्वदेशी उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की पहचान को और मजबूत किया जाएगा तथा ‘मेक इन इंडिया’ को ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

आर्थिक स्वतंत्रता के लिए उद्योगों को मजबूत करना जरूरी: राकेश गर्ग
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता के वास्तविक मायनों को समझने के साथ अब देश को आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में भी आगे बढ़ना होगा। उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं और लघु उद्योग आर्थिक विकास की रीढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि “स्वदेशी से स्वावलंबन की ओर, कुटीर से लघु और लघु से मध्यम उद्योगों की ओर बढ़ने की गति को और तेज करना होगा।” उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में विचारों की स्वतंत्रता के साथ मर्यादाओं का ध्यान रखना भी आवश्यक है। देश के सम्मान को कभी नीचे नहीं होने देना चाहिए। आजादी से लेकर अब तक देश के विकास में उद्योग और उद्योगपतियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राष्ट्र विकास में योगदान का लें संकल्प: मनीष अग्रवाल
प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र विकास में योगदान देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। भारत के पारंपरिक उद्योगों से नई युवा पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपनी औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझकर उसे नई दिशा देना समय की आवश्यकता है।

तिरंगे के चार रंग देते हैं चार संदेश
जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं महासचिव राजीव बंसल ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं उद्यमियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के चार रंग हमें देश, उद्योग, सेवा और समर्पण के संदेश देते हैं। इन्हीं चार संकल्पों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।

कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के सेल अध्यक्ष एवं टीटीजे प्राधिकरण के सदस्य इंजीनियर उमेश शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव राजीव बंसल ने किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजीव जैन, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, शैलेश अग्रवाल, सीए नीतिश गुप्ता, सीए आलोक अग्रवाल, राजेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन