Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, एक घायल, उपद्रवियोँ की तलाश में पुलिस का दबिश जारी

Pragya News 24

Mon, Nov 6, 2023
Post views : 55

आगरा। खंदौली कस्बा का मौहल्ला व्यापारियन एक बार फिर से सुलगने लगा है। पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गये।मारपीट और पथराव के बाद दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।मारपीट-फायरिंग होने से बस्ती में भगदड़ मच गई। लोगों ने अपने अपने घरों के दरवाजे और खिडकियां बंद कर ली। पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हुये हैं। वहीँ एक युवक गोली लगने से घायल बताया जा रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी फ़रार हो गए। वहीँ घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया है। देर रात तक पुलिस आरोपियों के घर गिरप्तारी के लिये दबिश दे रही थी।

मौहल्ला व्यापारियन निवासी शब्बीर पुत्र बददो और शकील पुत्र आलेनवी के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है।23 अक्टूबर को शब्बीर पक्ष के ठाकुर और मंगल से शकील पक्ष के हासिम वंपी आदि लोगों से विवाद के बाद मारपीट और पथराव हुआ था। जिसमें शकील पक्ष के हासिम वंपी और गुडडो घायल हो गई थे। मामले में शकील पक्ष की तरफ से शब्बीर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार की देर शाम करीब 9 बजे शब्बीर पक्ष के जफर का लडका भगत बस्ती से निकल कर जा रहा था। आरोप है कि शकील पक्ष के लोगों ने उस पर कमेंट पास कर दिया कि तुम सभी लोग जेल जाओगे। जिसका भगत ने विरोध किया।

आरोप है कि शब्बीर पक्ष के लोगों ने भगत की पिटाई कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गये। मारपीट और पथराव के बाद दोनो तरफ से कइ राउंड फायरिंग हुई।बीच बस्ती में पथराव और फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई। पथराव में वकील, सोनू, लकी, मोनू सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। वहीँ इरफान पुत्र बबुआ के कमर के पास गोली लगने से घायल हो गया।

सूचना पर सीओ एत्मादपुर और सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया।पुलिस को देख उपद्रवी मौके से फरार हो गये। पुलिस घायल इरफान को स्वास्थ्य केन्द्र खंदौली लेकर गई, जंहा से डाक्टरों से उसे आगरा रेफर कर दिया। देर रात से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि झगड़े में इरफान छर्रे लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लिये हिरासत में भी लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन