Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कोहरे की चादर पार कर निकाली सशक्तिकरण की “राह”, मिनी फन रन में दिखा उत्साह

Pragya News 24

Sun, Jan 28, 2024
Post views : 17
  • आगरा में पहली बार महिला उद्यमियों ने आयोजित की सशक्तिकरण को समर्पित मिनी फन रन
  • ठिठुराती सर्दी में दयालबाग की सड़क पर उतरीं महिलाएं, लगाई समाज सेवा के लिए दौड़
  • आयोजन के माध्यम से संचित धनराशि दी जाएगी स्नेह मंदबुद्धि स्कूल के बच्चों की शिक्षा को

आगरा। मन में यदि कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो मौसम की मार भी बाधा नहीं बन सकती। जनवरी की भंयकर सर्द सुबह में दयालबाग की सड़क पर आगरा की महिला उद्यमियों ने पहली बार मिनी फन रन आयोजित की।

रविवार को युवा महिला उद्यमियों की संस्था राह फाउंडेशन आर्गेनाइजेशन द्वारा श्रीराम फार्म हाउस से न्यू आगरा स्थित देवीराम फूड सर्किल तक मिनी फन रन निकाली गयी। शहर की युवा महिला उद्यमियों का उत्साह समाज सेवा के लिए कुछ कर गुजरने का था। महिला शिक्षा एवं रोजगार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा एवं स्वच्छता का संदेश लिये दर्जनों महिलाओं ने दौड़ लगाई। मिनी फन रन का शुभारंभ गन शॉट के साथ किया गया।

संयोजिका सिमरन गर्ग और संचिता गर्ग ने बताया कि महिलाओं की देहरी के पीछे रहने की पहचान अब गुजरे जमाने की बात हो चुकी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं किंतु अभी भी एक बड़ा वर्ग ऐसा है जहां महिलाओं को मूल अधिकार तक प्राप्त नहीं है। शिक्षा, स्वच्छता और सुरक्षा के अधिकारों के आह्वान और सेवा के लिए शहर की महिला उद्यमियों ने आयोजन किया है। आयोजन के माध्यम से एकत्रित धनराशि स्नेह मंदबुद्धि स्कूल को दान की जाएगी।

मिनी फन रन में कार्यकारिणी सदस्य कंचन हेमनानी, कर्णिका गर्ग, नेहा अग्रवाल, निहारिका अग्रवाल, सोनिका अग्रवाल, सुगंध अग्रवाल, तनु बंसल सहित निकिता बजाज, नेहा बंसल, डॉ शुभम गर्ग, एकता ठुकराल, कशिश अग्रवाल, निताशा अग्रवाल, निधि अग्रवाल, रुचि अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन