Mon 17 Aug 2026
Breaking News Exclusive
आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन डमरुओं की गूंज, पुष्प-इत्र वर्षा और प्रसादी से भक्तिमय हुआ कैलाश मेला तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकली तिरंगा यात्रा श्री महालक्ष्मी मंदिर में विधि-विधान से हुई शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा हुनर से रोजगार तक का संदेश, मेहंदी-राखी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 251 कुण्डीय महायज्ञ की सफलता के लिए गायत्री तपोभूमि पहुंचे युवा परिजन गोलियों की आवाज से लोकतंत्र के सवालों तक पहुंची ‘सो एंड सो’ की कहानी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति ने योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह को दर्शाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रश्मि मिश्रा (एस.टी.सी., आर्ट ऑफ लिविंग) द्वारा संचालित ध्यान सत्र से हुई। उन्होंने दैनिक जीवन में ध्यान की उपयोगिता बताते हुए इसे तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम बताया। इसके बाद विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं श्रीमती कविता अग्रवाल (ब्रेनोब्रेन) के नेतृत्व में हास्य योग सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने हँसी के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, प्रसन्नता और नव उत्साह का अनुभव किया।

विद्यालय के योग प्रशिक्षक ऋषभ गौतम के निर्देशन में सभी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान योग का अभ्यास किया तथा योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों पर आधारित ‘योग : साधना में सम्मान का महत्व’ विषय पर विशेष संदेश प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि श्रद्धा, सम्मान एवं नियमित अभ्यास के साथ किया गया योग जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाता है। साथ ही कृतज्ञता, सजगता और वर्तमान में जीने की कला को योग का मूल तत्व बताया गया।

प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शालिनियों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में चीफ एकेडमिक हेड डॉ. रश्मि गांधी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मायरा काबरा (कक्षा 8) एवं कायशा शम्सी (कक्षा 4) ने किया। वहीं गौरी सिंह, आरना गुप्ता, अनन्या कुमारी, सान्या मित्तल, अंकिता सिंह एवं विहानी धमीजा ने योग मंच प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के प्रमुख संपादक अखिल दीक्षित, विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, शारदा गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन