Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शिफ्टिंग करते समय महिला के ऊपर गिरा विद्युत पोल, हुई मौत

Pragya News 24

Wed, Sep 27, 2023
Post views : 170

Agra. ठेका कंपनी के कर्मियों द्वारा विद्युत पोल लगाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। नया पोल लगाते समय वह अचानक फिसलकर मुख्य सड़क की तरफ एक महिला के ऊपर गिर गया। जिससे महिला की मौत हो गयी। घटना से घबराए ठेका कंपनी के कर्मी वहां से भाग गए। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया। 

मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के जगनेर रोड स्थित नोमील का है। यहां बिजली विभाग द्वारा लाइन और पोल बदलने का काम चल रहा है। ठेका कंपनी के कर्मी पोल बदलने का काम कर रहे थे। विद्युत पोल को खड़ा करने के दौरान पोल फिसल गया और वहाँ से गुजर रही महिला पर जा गिरा। महिला की चीख सुनकर मौके से ठेका कंपनी के लोग फरार हो गए। मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने पोल को उठाया और महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और महिला लज्जा देवी की मौत हो चुकी थी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव रखकर सड़क जाम कर दी। इससे गाड़ियों की कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी प्रकार शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ अरुण कुमार ने कहा कि मोंटी कार्लो नाम की कंपनी पुराने खंभों को हटाकर नए खंभे लगा रही है। खंभा लगाने के दौरान हादसा हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन