Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल्स एसोसिएशन : एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष

आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल्स एसोसिएशन (एक्मा) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एक्मा कार्यालय में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में चुनाव अधिकारी कन्हैया लाल गर्ग एवं राजकुमार जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में संजय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ ताराचंद गोयल एवं राजीव अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, बृज किशोर अग्रवाल ‘डब्बू’ ने महामंत्री, राजीव गुप्ता ने कोषाध्यक्ष तथा मोहन कुमार अग्रवाल एवं गौरव जिंदल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के हितों को प्राथमिकता देते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में एसोसिएशन के सदस्यों एवं व्यापारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं एवं व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन