Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की : नंदोत्सव के उल्लास की गूंज, कृष्ण जन्मोत्सव में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम

Pragya News 24

Wed, Dec 10, 2025
Post views : 115

आगरा। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा में आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ ने भगवान के समस्त अवतारों का विस्तृत वर्णन कर जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार की स्थापना के महत्व को उजागर किया। मत्स्य से लेकर कृष्ण अवतार तक की दिव्य लीलाओं ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया और कथा स्थल भक्ति तरंगों से सराबोर हो गया।

कमला नगर स्थित भोले बाबा पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा अत्यंत भक्तिभाव और आध्यात्मिक अनुभूति के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ ने समझाया कि जब भी धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। राम जन्म वर्णन के दौरान कथा स्थल “जय श्रीराम” के जयघोषों से गूंज उठा। अवतार प्रसंग के बाद कृष्ण जन्म का दिव्य वर्णन होते ही पंडाल भक्ति और उल्लास से भर गया। जैसे ही भैया जी ने “निशीथ काल” में कान्हा के जन्म का दृश्य वर्णित किया, श्रद्धालु “नंद के आनंद भयो” के स्वर में झूम उठे।

कथा के पश्चात धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने बधाइयाँ गाईं, बच्चों ने बाल-लीलाओं की प्रस्तुति दी और कलाकारों ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। प्रसादी वितरण के साथ संपूर्ण क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।

मुख्य यजमान श्रीकृष्ण मिश्र, दैनिक परीक्षित मनोज गुप्ता, अनीता गुप्ता, केशव देव गोयल, यश्वी गोयल, आशीष मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, लक्ष्मी, माया दीक्षित ने व्यास और नवग्रह पूजन किया।

इस अवसर पर व्यवस्थापक योगेश जैसवाल, देवेंद्र शर्मा, रवि अग्रवाल, योगेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, राधे बाबू, चंद्र कुमार, लोकेश गर्ग, देवेंद्र सिंघल, मुकेश अग्रवाल, पद्मा अग्रवाल, लोकेश गर्ग, जी. एस. जैन, डॉ. संजय धवन, हिना छावड़ा, राजकुमार गुप्ता, राधे बाबू, मनीष गुप्ता, महिला मंडल की पारुल जैसवाल, राधा शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, ममता गुप्ता, सुमन, प्रतुल, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन