Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विश्व ओआरएस दिवस : ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक

Pragya News 24

Thu, Jul 30, 2026
Post views : 124

आगरा। विश्व ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सराय बेगा में डायरिया से बचाव एवं ओआरएस के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया एवं केनव्यू के सहयोग से ‘डायरिया से डर नहीं’ अभियान के तहत किया गया। इस दौरान बच्चों को "ओआरएस-जिंक है साथ, तो डायरिया से डरने की नहीं कोई बात" तथा "ओआरएस फर्स्ट, हर बच्चा, हर दस्त" का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपर्वत वेस्ट की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीनम चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुआ। विद्यार्थियों को डायरिया से बचाव, स्वच्छता और समय पर उपचार की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. अंकुर ने बताया कि समय पर ओआरएस दिए जाने से डिहाइड्रेशन के लगभग 90 प्रतिशत मामलों का उपचार घर पर ही संभव है, जिससे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाती है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डॉ. जया ने कहा कि यदि बच्चे को बार-बार पतले दस्त, अत्यधिक प्यास या सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके।

पीएसआई इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर पंकज ने बच्चों को "स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचे हर बार" का संदेश दिलाया तथा स्वच्छ पेयजल और हाथों की सफाई को डायरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।

कार्यक्रम में स्टाफ नर्स संध्या, एएनएम शालिनी, आशा डॉली, पीएसआई इंडिया से देवप्रिया, आरती, सोनल सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य गुंजन एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

ओआरएस कैसे बनाएं

  • एक लीटर उबला और ठंडा किया हुआ साफ पानी लें।

  • उसमें ओआरएस का पूरा पैकेट घोलें।

  • मरीज को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पिलाएं।

  • 24 घंटे बाद बचा हुआ घोल उपयोग न करें।

विशेषज्ञों ने बताया कि ओआरएस में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित अनुपात में नमक, चीनी और आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी और लवण की कमी को तेजी से पूरा करते हैं। डायरिया और डिहाइड्रेशन की स्थिति में यह सबसे प्रभावी, सुरक्षित और किफायती उपचार माना जाता है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन