Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव की उमंग में झूमे श्रद्धालु, गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे

Pragya News 24

Fri, Jun 12, 2026
Post views : 121

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव की भक्ति रसधारा में सराबोर हो गए। कथा व्यास भागवताचार्य पूज्य श्री चैतन्य हरिचरत जी महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष, भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र तथा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान पूरा मंदिर परिसर "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

कथा व्यास ने गजेन्द्र मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब जीव पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान का स्मरण करता है, तब भगवान स्वयं उसकी रक्षा के लिए उपस्थित हो जाते हैं। गजेन्द्र की पुकार पर भगवान विष्णु का तत्काल पहुंचना यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती।

राम कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण है। रामचरित हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही मानवता को धर्म और सदाचार का मार्ग दिखाने के लिए अवतरित हुए।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग में महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। जब-जब संसार में अन्याय और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान किसी न किसी रूप में प्रकट होकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, नीति, भक्ति और लोककल्याण का दिव्य संदेश देता है। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल का पूजन-अर्चन कर भजन-कीर्तन के साथ नंदोत्सव मनाया।

कथा के दौरान मुख्य यजमान निरंजन लाल सारस्वत एवं आशा सारस्वत सहित दैनिक यजमान मनोज बंसल और अशोक अग्रवाल ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल और महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, यमलार्जुन मुक्ति एवं श्री गिरिराज पूजन का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य अन्नकूट एवं छप्पन भोग का आयोजन भी होगा।

कथा में लायंस क्लब के गवर्नर इलेक्ट आरएन वर्मा, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, आदर्श नंदन, विनीत सिंघल, लक्ष्मण शर्मा, धर्मेंद्र गर्ग, बॉबी, मुकेश गोयल, अशोक गोयल, मुकेश शर्मा, पंकज शास्त्री, आयुष उपाध्याय, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंघल, अपूर्व मित्तल, अंबा प्रसाद गर्ग, सूरज तिवारी, सचिन सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन