Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आसाराम बापू के भक्तों ने निकाली विशाल न्याय यात्रा

Pragya News 24

Sun, Mar 10, 2024
Post views : 65
  • महिला उत्थान मण्डल व योग वेदान्त सेवा समिति सहित कई विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग निकले
  • केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्य सभा सदस्य नवीन जैन एवं आगरा शहर के माननीय विधायकों को ज्ञापन सौंपे
  • बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण आसाराम बापू को बेल देने व इलाज की अनुमति की उठाई मांग

आगरा। आज आसाराम बापू के श्रृद्धालू सड़कों पर थे। महिला उत्थान मण्डल व योग वेदान्त सेवा समिति सहित विभिन्न संगठनों ने दीवानी चैराहे से सुभाष पार्क तक विशाल न्याय यात्रा का आयोजन किया। जिसमें अलीगढ़, सादाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि क्षेत्रों के हिंदू संगठनों ने भाग लिया। दीवानी चैराहे से प्रारम्भ हुई यात्रा का समापन सुभाष पार्क पर हुआ, जहां सभा का आयोजन कर संतश्री आसाराम बापू की बेल व उनके इलाज की अनुमति की मांग की गई।

यात्रा का शुभारम्भ आसाराम बापू की शिष्या साधिका रेखा दीदी ने आसाराम बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण व आरती कर किया। वाहनों पर सवार श्रद्धालु हाथों में अपनी मांग की पट्टिकाएं पकड़े व आसाराम बापू के जयकारे लगाते हुए निकले। विशाल न्याय यात्रा के माध्यम से बापू के श्रद्धालुओ ने बापू के लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोर्ट से बेल देने की मांग की या फिर आयुर्वेद से, प्राकृतिक चिकित्सा, यौगिक चिकित्सा से इलाज कराने की अनुमति देने की बात कही। 86 वर्षीय वयोवृद्ध संत बापू आसारामजी को एक भी ठोस सबूत के बिना केवल एक आरोप के आधार पर आजीवन कारावास की सजा दी गयी है। उनके शरीर में कई गम्भीर समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं और दिनों दिन बढ़ रही हैं। पिछले 3 महीनों में बापूजी को कई बार आपातकाल की स्थिति में जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त होने पर भी उन्हें आज तक एक दिन की क्या एक घंटे की भी बेल या पेरोल नहीं मिली है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मण्डल आगरा, साध्वी रेखा बहन, अध्यक्ष रचना गुगलानी, उपाध्यक्षा दिया सेवकानी, अंजू शर्मा, सुनीता सिंह, नीलम सिंह, उमा मल्होत्रा, दीपिका ओबेराय, प्रिया ओबेराय, नीलम पाण्डेय एवं हरनारायण गर्ग, जीवतराम वासवानी, राजकुमार सारस्वत, राजेश चतुर्वेदी, जी. डी. खंडेलवाल, सुधीर यादव, सुनील शर्मा, उदय सिंह राना, किशन गुप्ता, अनिल मैनपुरी, ब्रजेश कटारिया, आश्रम से वेंकट अरावलाजी, नेतराम,परमेश्वर, अजय, प्रकाश तथा राजकुमार भाई आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन