Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साइबर ठगों ने मेडिकल स्टोर संचालक को बनाया निशाना, दो खातों से उड़ाए 4.25 लाख रुपये

Pragya News 24

Sun, Mar 31, 2024
Post views : 28

आगरा। साइबर ठगों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को अपना निशाना बनाया है। साइबर ठगों ने मेडिकल स्टोर संचालक का फोन हैक करके उसके खाते से 4.25 लाख रुपए उड़ा दिए। जब युवक के खाते से पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

पूरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली से जुड़ा हुआ है। बॉबी नाम के युवक का धनौली में मेडिकल स्टोर है वह शनिवार को किसी निजी कार्य से संजय पैलेस गए हुए थे। संजय पैलेस में ही उनके फोन पर धड़ाधड़ मैसेज आने लगे। लगातार मैसेज आने पर जब उन्होंने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स को चेक किया तो उनके होश उड़ गए। उनके दो बैंक अकाउंट से कई बार में 4.25 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि पैसे ट्रांसफर होने से पहले ना तो उनके मोबाइल पर कोई मैसेज आया ना ही कोई लिंक आया। एक खाते से 3 लाख और दूसरे खाते से डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। जब इस मामले की शिकायत वह संबंधित थाना पर करने पहुंचे तो उन्होंने मामला साइबर सेल से जुडा होने पर साइबर सेल में शिकायत करने की बात कही, इसीलिए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन